दुनियाभर के गेमिंग लवर्स को जिस गेम का बेसब्री से इंतजार है, उसका नाम GTA 6 है। इस गेम को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। कई गेमर्स ने इसे खेलने के बाद इसकी वीडियो स्ट्रिमिंग भी यूट्यूब पर डाल दी है और उनके वीडियो को लोग धड़ल्ले से देख रहे हैं और समझ रहे हैं कि आखिर इस गेम में क्या है, जो लोगों के सिर इसका खुमार चढ़कर बोल रहा है। कई गेमर्स का तो यह भी दावा है कि GTA 6 खेलते वक्त जो उन्होंने स्ट्रिमिंग उस कंटेंट से उन्होंने लाखों रुपए बना लिए। कई गेमर्स तो ऐसे भी है जो इस गेम के लॉन्च होते ही इसे खेलकर इसके सारे लेवल को क्रैक कर चुके हैं। यह गेम ऑनलाइन गेमर्स के लिए एक अलग ही अनुभव है।
गेम को खेलने के लिए कितना होगा खर्च?
GTA 6 गेम के इस क्रेज को देखते हुए अधिकतर लोग इस गेम को खेलना चाहते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर बैठे इस गेम को खेलने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसी चीज को लेकर एक शख्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह मजेदार अंदाज में GTA 6 खेलने का पूरा खर्च बता रहा है। उसकी बातों और हर कीमत के बाद बोले गए 'Only' शब्द ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जानें दुनिया का सबसे उम्रदराज रेड पांडा के बारे में
PS5 से शुरू होती है खर्चों की लिस्ट
वायरल वीडियो (Viral Video) में शख्स कैमरे के सामने एक-एक करके उन चीजों के बारे में बताता है, जिनकी मदद से घर पर GTA 6 खेला जा सकता है। वह सबसे पहले गेमिंग कंसोल PS5 की कीमत बताता है। उसके मुताबिक, इसे खरीदने के लिए करीब 65 से 70 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद वह बड़े ही मजेदार अंदाज में 'Only' बोलता है। इसके बाद बारी आती है गेम की। युवक बताता है कि GTA 6 की सीडी या डिजिटल कॉपी खरीदने के लिए करीब 7 से 8 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। वीडियो में शख्स यह भी बताता है कि सिर्फ PS5 खरीदने पर आपको एक ही कंसोल मिलता है। ऐसे में अपने दोस्त के साथ खेलने के लिए आपको एक अलग से कंसोल खरदीना पड़ेगा और साथ ही आपको बैकअप के लिए भी एक एक्स्ट्रा कंसोल लेना पड़ेगा। इनका बजट वह लगभग 5-6 हजार रुपए बताता है। इसके अलावा इस गेम को खेलने के लिए सिर्फ कंसोल खरीदना ही काफी नहीं होगा, बल्कि गेम को अलग से भी खरीदना पड़ेगा।
मॉनिटर और हेडफोन का खर्च भी जोड़ लीजिए
शख्स आगे बताता है कि GTA 6 जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम का मजा लेने के लिए एक अच्छा गेमिंग मॉनिटर भी जरूरी होगा। इसके लिए करीब 30 से 33 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके बाद वह अच्छे साउंड के लिए हेडफोन दिखाता है, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताता है। अगर वीडियो में बताई गई सभी कीमतों को जोड़ें, तो PS5, गेम, मॉनिटर और हेडफोन पर ही करीब 1.07 लाख से 1.14 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। इसमें बाकी छोटे-मोटे खर्च शामिल नहीं हैं। ये सारे खर्च आपके जेब पर तब भारी पड़ेंगे जब आपके पास गेमिंग सेटअप ना हो। यानी सिर्फ GTA 6 खेलने के लिए एक अच्छा सेटअप तैयार करना लोगों की जेब पर भारी पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
