वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रैफिक में मसीहा बनकर आया बाइकर, इस तरह एंबुलेंस को पहुंचा हॉस्पिटल, अंदाज ने जीता लोगों का दिल

viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर मसीहा बनकर ट्रैफिक से एंबुलेंस को बाहर निकाला। आलम ये है कि लोग लोग बाइकर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

बाइकर ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @motorcruiser)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आप सब हर दिन कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो दिल को पिघला देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बाइकर ने मसीहा बनकर जिस तरह ट्रैफिक से बाहर निकालकर एंबुलेंस को हॉस्पिटल पहुंचाया, उसकी तारीफ करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं।

पुरानी कहावत है भगवान कब, कहां और किस रूप में आकर लोगों की मदद कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? इतना ही नहीं कई बार लोगों को उसके बारे में अहसास भी नहीं होता और काम भी हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ट्रैफिक में एक एंबुलेंस फंसा हुआ है। तभी एक बाइकर वहां पहुंच जाता है और एंबुलेंस को ट्रैफिक से बाहर निकालने में जुट जाता है। बाइकर आगे-आगे जाकर रास्ता खाली करवाता है और एंबुलेंस उसके पीछे-पीछे आराम से निकल जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई शहर का है और बाइकर ने आगे बढ़कर मदद की और एंबुलेंस को समय पर हॉस्पिटल पहुंचाया। देखें वीडियो...

नजारे ने जीता लोगों का दिल

वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं आप भी बाइकर की जरूर तारीफ कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'motorcruiser' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और बाइकर की तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी की क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article