Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार इतनी हैरान करने वाली चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स कुछ ऐसा काम करता है, जिसे देखकर लोग सोंचने पर मजबूर हो गए हैं। वीडियो हर किसी को चौंकाने के लिए काफी है। आप देख सकते हैं कि साइकिल चलाकर आया एक शख्स ज्वेलरी की दुकान से सोने की ईंट खरीदने पहुंच जाता है।
हैरान करने वाला वीडियो वायरल
इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स अपने साइकिल के स्टैंड को सीधा करने के लिए सोने की ईंट खरीद लाता है। यह देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। कई लोग कह रहे हैं कि 'बस इतना ही अमीर बनना है।' दरअसल, शख्स के साइकिल का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद वह एक ज्वेलरी शॉप के बाहर जाता है और अपनी साइकिल खड़ी करता है। फिर वह शॉप के अंदर जाता है और सोने की एक ईंट खरीदता है। देखें शॉकिंग वीडियो-
जब वह ईंट खरीद रहा होता है तो ज्वेलरी शॉप में बैठी लड़की भी उसे हैरानी से देखती रहता है। इसके बाद फ्रेम में जो दिखता है, वो हर किसी को हिलाने के लिए काफी है। आप देख सकते हैं कि वह लाखों रुपये की सोने की ईंट साइकिल की स्टैंड के नीचे लगा देता है। वह ऐसा इसलिए करता है, जिससे उसकी साइकिल सीधी खड़ी हो सके। वीडियो को thejusticmemes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं।
