वायरल न्यूज़

Viral Video: दुबई के मॉल में बजा ऐसा गाना, सुनते ही सब लगे झूमने, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दुबई मॉल का एक वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें मॉल के अंदर जैसे ही भोजपुरी गाना बजा कि लोग झूमने लगे और जमकर मजे लेने लगे। आलम ये है कि यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Image

मॉल में बजा भोजपुरी गाना (तस्वीर साभार- @sanjaykp37)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो देखकर दुनिया दंग रह जाती है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच छाया हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में दुबई मॉल के अंदर ऐसा गाना बजा, जिसे सुनकर सब झूमने लगे। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर झूम उठेंगे।

आज कल सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए लोग एक से एक तरकीब भिड़ाते हैं। कुछ लोग इसमें कामयाब भी हो जाते हैं, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो प्लान करके इस तरह बनाए जाते हैं, जिससे लोगों का ध्यान उस पर जाए। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक मॉल का है, जिसके अंदर अचानक ऐसा गाना बजता है कि लोग झूमने लगते हैं। बताया जा रहा है कि यह मॉल दुबई का है, जहां अचानक भोजपुरी गाना बजने लगता है। भोजपुरी गाना सुनते ही कुछ लोग पहले चौंक जाते हैं। लेकिन, कुछ समय बाद लोग जमकर झूमने भी लगते हैं। देखें वीडियो...

जब मॉल में बजा भोजपुरी गाना

वीडियो देखकर आप भी जरूर झूमने लगे होंगे। सोचे रहे होंगे कि ये तो अलग ही माहौल बन गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sanjaykp37' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं एक तरफ जहां वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि भाई माहौल बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article