वायरल न्यूज़

निकलो यहां से! जंगल घूमने आए पर्यटकों को आंख दिखाते नन्हें गजराज का यह क्यूट Video हुआ वायरल

एक क्यूट से हाथी के बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि हाथी का वह बच्चा जंगल सफारी घूमने आए पर्यटकों को अपने इलाके में देख उन्हें भगाने की कोशिश कर रहा है।

Image

पर्यटकों को डराते हुए हाथी का बच्चा (X/@RealXavier011)

हाथी के बच्चे दिखने में बहुत क्यूट और प्यारे होते हैं। उनकी मासूमियत देख किसी का भी दिल पिघल जाएगा। हाल में एक ऐसे ही मासूम नन्हे हाथी का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उस मासूम सी जान का ऐसा अंदाज देखने को मिला जिसे देख लोगों के चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ गई।

पर्यटकों को डराने की कोशिश करते दिख नन्हे गजराज

वायरल वीडियो (Viral Video) किसी जंगल सफारी का है। जहां पर्यटकों की जीप जंगल में एक हाथी के बच्चे के सामने रुकी हुई है। वह हाथी का बच्चा उन पर्यटकों को अपने इलाके में देख उन्हें वहां से भगाने की कोशिश कर रहा है। वह पर्यटकों को बार-बार अपनी सूंड उठाकर और सिर को झकझोरते हुए वहां से भगा रहा है। पर्यटक उस मासमू गजराज के इस हरकत को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं और हंसते हुए भी देखे जा सकते हैं।

परिवार और झुंड के लिए हाथी होते हैं बेहद ही संवेदनशील

बता दें कि हाथी अपने इलाके और अपने परिवार के लिए बेहद ही संवेदनशील होते हैं। ये नन्हा हाथी भी अपने परिवार की रक्षा के लिए ही उन पर्यटकों को वहां से भगाने की कोशिश कर रहा है। वह अपनी पूरी आक्रमकता के साथ अपने परिवार को बचाने के लिए उन पर्यटकों को डराने की कोशिश कर रहा है। ताकि बिना नुकसान पहुंचाए सभी लोग सुख और चैन से रह सकें।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @RealXavier011 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो (Video) पर कई लोगों के उस क्यूट से हाथी के बच्चे के लिए कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस वीडियो को देख मेरा दिन बन गया। दूसरे ने लिखा, "इतना क्यूट होने के बाद भी खतरनाक बनने की कोशिश करना, इस हाथी के बच्चे को देख दिल खुश हो गया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article