वायरल न्यूज़

होली पर शख्स ने किया इतना जबरदस्त डांस, देखकर फैन बन गया इंटरनेट, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 14, 2025, 11:14 AM IST

Holi Dance Video: वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में देखेंगे कि होली के रंग में बेहद खुश नजर आ रहा शख्स ऐसा जबरदस्त डांस करता है जिसे देखकर नेटिजन्स भी मानो उसके फैन बन गए। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। (Photo/Instagram)

Holi Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर होली के त्योहार के समय एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो खूब हंसाने वाला है। वायरल वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जिसके पूरे शरीर पर रंग लगा है। शख्स बेहद खुश है और इसी खुशी में डांस करता है। मगर इस दौरान उसने ऐसा जबरदस्त डांस किया जिसे देखकर इंटरनेट भी उसका फैन बन गया।

डांस ने दिन बना दिया

वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे होली का रंग जमा है। लोग एक-दूसरे पर खूब रंग बरसा रहे हैं। बैकग्राउंड में जबरदस्त म्यूजिक बज रहा है। मगर इन सबके बीच नजर एक ऐसे शख्स पर जाती है और शरीर में गोलू-मोलू है। शख्स गाने पर डांस कर रहा है।

इंस्टाग्राम पर देखें मजेदार वीडियो

मगर एक ही जगह खड़े रहकर वो ऐसा जबरदस्त डांस करता है कि नजर हटाना मुश्किल होता है। इसमें शख्स सिर्फ अपने पेट से ऐसा डांस कर दिखाता है मानो इंटरनेट ही उसका फैन बन गया होगा।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article