Viral News: अगर आप कहीं किराए का घर ढूंढने जाते हैं और आप बैचलर हैं तो आपको आसानी से घर नहीं मिलता है। ज्यादातर मकान मालिक बैचलर्स को घर देने में कतराते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी समझ जाएंगे कि मकान मालिक बैचलर्स को घर देने में क्यों कतराते हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह बेंगलुरु की हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक बैचलर लड़का अपना किराये का मकान खाली करके जाता है। इसके बाद मकान मालिक जब घर के अंदर जाता है तो उसके होश उड़ जाते हैं।
किरायेदार ने मकान की हालत कर दी खराब
पॉडकास्ट होस्ट रवि हांडा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडिट' से मिलीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में बताया, 'बेंगलुरु के एक शख्स ने अपना घर एक पढ़े-लिखे बैचलर युवक को किराए पर दिया था। घर छोड़ते वक्त युवक ने उसका ऐसा बुरा हाल कर दिया। शख्स एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता था।' आप देख सकते हैं कि कैसे युवक ने घर की ऐसी की तैसी कर दी है। देखें तस्वीरें-
घर में ढेर सारी बीयर की बोतलें नजर आ रही हैं। इसके अलावा युवक ने किचन में कचरे का अंबार लगा रखा है। घर की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब नजर आ रही है। दीवारों से लेकर जमीन तक युवक ने सब बर्बाद कर दिया है। इस घर की स्थिति देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं। घर की तस्वीरों लोगों को चौंका रही हैं। वह घर कूड़े का ढेर लग रहा है। ऐसा लगता है कि घर लेने के बाद से युवक ने कभी सफाई की ही नहीं। मकान मालिक ने रेडिट पर बताया कि उन्होंने अपना 2 बीएचके फ्लैट पढ़े-लिखे बैचलर को रेंट पर दिया था। वह एक बड़ी एमएनसी में काम करता था। 3-4 महीने के बाद एक दिन किराएदार गायब हो गया। उसने बाद में फोन पर बताया कि उसे फ्लैट खाली करना है। इसके साथ ही उसने सिक्योरिटी डिपॉजिट भी वापस मांगी।
