वायरल न्यूज़

VIDEO: एक भालू ने ऐसा मचाया कोहराम, सरेआम तीन लोगों को चीर-फाड़ डाला, बेहद खौफनाक मंजर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 7, 2022, 06:32 PM IST

Bear Attack on people: तमिलनाडु से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक भालू लोगों पर हमला कर रहा है, उसने सरेआम तीन लोगों को चीर-फाड़ डाला है।

Bear Attack Video: सोशल मीडिया पर काफी चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू ने जमकर कोहराम मचाया। खूंखार भालू ने सरेआम तीन लोगों को चीर-फाड़ डाला। जिसने भी इस मंजर को देखा, उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के तेनकासी जिले में एक भालू ने पहले बाइक सवार को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद उसने और लोगों पर भी हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और नजारा देखकर यूजर्स हैरान हैं।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक उसे बचाने की कोशिश करने वाले दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रखा है।

झाड़ियों में बैठे भालू ने अचानक हमला कर दिया

बताते हैं कि भालू ने तीन लोगों तक अचानक उस समय हमला कर दिया, जब वे बाइक से पेठानपिल्लई जा रही थे वो इस दौरान जंगल से गुजर रहे थे तभी झाड़ियों में बैठे भालू ने अचानक हमला कर दिया जिसके बाद वो सब कुछ करने की स्थिति में नहीं रह गए। भालू ने एक शख्स को जमीन पर गिरा दिया और फिर तेजी से उसे काटने लगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article