वायरल न्यूज़

VIDEO: कहीं भूल तो नहीं गए ये दिन! साइकिल-रिक्शे पर सवार नन्हे बच्चों को देख लोगों का जाग उठा Nostalgia

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ नन्हे बच्चे साइकिल वाले रिक्शे पर सवार होकर स्कूल जा रहे हैं। वीडियो को देख लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

Image

साइकिल-रिक्शा ने ताजा कर दी बचपन की यादें (Instagram/@prishagup21)

आज के समय में बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो, वैन और स्कूल बस का इस्तेमाल होता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब साइकिल-रिक्शा ही बच्चों को स्कूल पहुंचाने का सबसे बड़ा सहारा हुआ करता था। अब इसी पुराने दौर की याद दिलाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्कूल रिक्शा में बैठे बच्चों ने जीत लिया दिल

वीडियो में एक साइकिल-रिक्शा दिखाई देता है, जिसमें कई छोटे-छोटे बच्चे बैठे हैं। तभी एक और बच्ची वहां आती है और बाकी बच्चे उसके लिए प्यार से जगह बना देते हैं। इसके बाद सभी बच्चे कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराने लगते हैं। बच्चों की मासूमियत और साइकिल-रिक्शा का यह नजारा लोगों का दिल जीत रहा है।

वीडियो ने ताजा कर दी बचपन की यादें

इस वीडियो को प्रिशा गुप्ता नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @prishagup21 से शेयर किया है। जिसे अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 2 लाख लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपने बचपन को याद कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि वे भी कभी इसी तरह के साइकिल-रिक्शा से स्कूल जाया करते थे। कुछ लोगों ने रिक्शा चलाने वाले की मेहनत की तारीफ की और कहा कि इतने बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाना आसान काम नहीं है। एक यूजर ने लिखा, "मैंने भी बचपन में ऐसे ही रिक्शे में सफर किया है। अब मैं खुद दो बच्चों की मां हूं। यह वीडियो देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "साइकिल-रिक्शा चलाना बहुत मेहनत का काम है, ऐसे लोगों को सलाम।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article