अध्यात्म

Daily Horoscope : आज भोलेनाथ रहेंगे इन 5 राशि वालों पर मेहरबान, बनेंगे सारे काम

Daily Horoscope 27 July 2026 : 27 जुलाई के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहेगी। इसकी जानकारी आप आज के राशिफल से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए 27 जुलाई कैसा रहेगा।

Image

27 जुलाई का राशिफल

Daily Horoscope 27 July 2026 : सोमवार, 27 जुलाई 2026 को चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु कर्क राशि में, सूर्य कर्क राशि में, बुध मिथुन राशि में, मंगल वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र-केतु सिंह राशि में स्थित हैं। गुरु और चंद्रमा का यह संबंध आध्यात्मिक चिंतन, ज्ञान, धर्म और सकारात्मक निर्णय क्षमता को बल देने वाला है। सोमवार होने के कारण भगवान शिव की आराधना, रुद्राभिषेक, हनुमान चालीसा का सात बार पाठ तथा प्रदोष काल में हनुमान बाहुक का पाठ विशेष फलदायी रहेगा। चावल और शक्कर का दान भी शुभ माना गया है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में तथा गुरु और सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। यह संयोग घर-परिवार के वातावरण को सकारात्मक बनाएगा और पारिवारिक निर्णयों में सफलता दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, विशेषकर आईटी, बैंकिंग और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। यदि पिछले कुछ समय से करियर में कोई बाधा आ रही थी तो आज समाधान की दिशा मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा फलों का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

गुरु और सूर्य तृतीय भाव में रहकर आपके प्रयासों को सफलता की दिशा देंगे। बुध द्वितीय और शुक्र चतुर्थ भाव में आर्थिक स्थिरता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह दिन पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने वाला है। नौकरी में नए अवसर तलाशने वालों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। हालांकि क्रोध और जल्दबाजी से बचना होगा। लीवर या पाचन संबंधी परेशानी वाले लोग खानपान में विशेष सावधानी रखें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 1, 3

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

चंद्रमा सप्तम भाव में होकर व्यापारिक साझेदारी और नए अनुबंधों के लिए अनुकूल स्थिति बना रहे हैं। द्वितीय भाव के गुरु आर्थिक योजनाओं को मजबूत करेंगे, जबकि दशम भाव के शनि कार्यक्षेत्र में स्थिरता प्रदान करेंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अत्यधिक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और नए व्यवसाय की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 1, 3

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

प्रातःकाल तक चंद्रमा आपकी राशि से षष्टम भाव में रहेंगे, जबकि गुरु आपकी ही राशि में स्थित होकर कार्यक्षेत्र में सहयोग प्रदान करेंगे। लंबे समय से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें अब गति आने लगेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यालय में कार्यभार बढ़ सकता है, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान दें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा गुड़ और अनार का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, सफेद

शुभ अंक: 1, 3

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

सूर्य और गुरु द्वादश भाव में हैं, जबकि पंचम भाव का चंद्रमा विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ परिणाम देने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आत्मविश्वास मिलेगा। बैंकिंग, मीडिया और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें तथा अन्न और फलों का दान करें।

शुभ रंग: पीला, आसमानी

शुभ अंक: 1, 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

चतुर्थ भाव का चंद्रमा परिवार में धार्मिक या शुभ कार्य का वातावरण बना सकता है। सप्तम भाव में शनि व्यापारिक निर्णयों को स्थिरता देंगे। गुरु और सूर्य की स्थिति विद्यार्थियों, विशेषकर लॉ, मैनेजमेंट और बीटेक के छात्रों के लिए अनुकूल बनी हुई है। विदेश में उच्च शिक्षा की योजना आगे बढ़ सकती है। रुका हुआ गृह निर्माण या संपत्ति संबंधी कार्य पूरा होने की संभावना है। प्रेम जीवन संतुलित रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा।

आज का उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें तथा सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, हरा

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

चंद्रमा तृतीय भाव में साहस और निर्णय क्षमता बढ़ाएंगे, जबकि दशम भाव में गुरु आपके करियर को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। नए पद या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। व्यापारियों के लिए विस्तार की योजना पर काम करने का अच्छा समय है। हालांकि षष्टम भाव के शनि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करने का संकेत दे रहे हैं। प्रेम संबंधों में छोटी यात्रा या साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 1, 3

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

द्वितीय भाव के चंद्रमा और नवम भाव के गुरु भाग्य तथा आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। नौकरी और व्यवसाय दोनों में मेहनत के बाद परिणाम मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही शंकाएं दूर होंगी और अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। गुरु और सूर्य अष्टम भाव में रहकर गूढ़ विषयों, अनुसंधान और गहराई से सोचने की क्षमता बढ़ाएंगे। बैंकिंग, मैनेजमेंट और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है। व्यापार में नई गति आएगी और प्रेम जीवन भी संतुलित रहेगा।

आज का उपाय: भगवान श्रीराम की आरती करें तथा यथाशक्ति दान-पुण्य करें।

शुभ रंग: बैंगनी, हरा

शुभ अंक: 1, 2

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

द्वादश भाव का चंद्रमा अनावश्यक खर्च बढ़ा सकता है, इसलिए वित्तीय मामलों में संयम रखें। गुरु सप्तम और शनि तृतीय भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत दे रहे हैं। नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नए व्यवसाय की योजना पर गंभीरता से काम कर सकते हैं।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें तथा सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, सफेद

शुभ अंक: 5, 6

भाग्य प्रतिशत: 69%

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

एकादश भाव का चंद्रमा आय और लाभ के नए अवसर दे सकता है। गुरु और सूर्य षष्टम भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के बीच सफलता दिलाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। राहु-केतु के प्रभाव से छोटी-मोटी शारीरिक परेशानी हो सकती है। पिता का आशीर्वाद मानसिक शक्ति देगा।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 5, 8

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

दशम भाव का चंद्रमा करियर को मजबूती देगा और गुरु पंचम भाव में विद्यार्थियों तथा ज्ञान संबंधी कार्यों के लिए शुभ फल प्रदान करेंगे। नौकरी और व्यवसाय दोनों में कार्य की गति बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें तथा मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 1, 2

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article