NTA UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UGC NET Answer Key 2026) खबर है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की को लेकर अब देरी हो (UGC NET Answer Key) रही है। कयास लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की आंसर की जारी करने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा देगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24, जून, 25, 29 और 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी।
UGC NET Answer Key 2026: दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। फर्स्ट शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक था। जबकि दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 6 बजे तक निर्धारित था। वहीं अब एजेंसी किसी भी वक्त आंसर की जारी कर सकती है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA UGC NET June Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- उत्तरकुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
How To Objection On NTA UGC NET Answer Key: कैसे करें आंसर की पर आपत्ति
- सबसे पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए पोर्टल को लॉग इन करें।
- अब उस सवाल को चुनें जिसपर आप चैलेंज करना चाहते हैं।
- यदि जरूरत हो तो सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स जरूर ऐड करें।
- फिर ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए शुल्क का भुगतान करें।
- अब अपनी आंसर की पर चैलेंज को सबमिट करें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रोविजनल आंसर की के आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसकी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
UGC NET Answer Key: यूजीसी नेट मार्किंग स्कीम
यूजीसी नेट की मार्किंग स्कीम की बात करें तो यहां प्रत्येक सही उत्तर के 2 अंक मिलेंगे। यहां गलत जवाबों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
