वायरल न्यूज़

Viral Video: बदन पर साड़ी और गले में मंगलसूत्र, बर्फ से तैयार कर दी पंजाबी कुड़ी, लोगों ने नाम दिया 'बर्फजीत कौर'

कई बार सोशल मीडिया पर हमें ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देख हमारे आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहता। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बर्फ से बना एक स्नोमैन किसी भारतीय सुहागन की तरह नजर आ रहा है।

Image

बर्फ से तैयार दुल्हन (Instagram/@Times Now Navbharat)

भारत समेत दुनिया के तमाम हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के नजारों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इसी बीच एक स्नोमैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो देखने में किसी भारतीय सुहागन की तरह लग रही है। जी हां, आमतौर पर जहां स्नोमैन के नाक पर गाजर और पुरानी टोपी देखी जाती है, वहीं, कनाडा की जमती हुई सर्दी में एक ऐसा स्नोमैन देखने को मिला जो साड़ी पहने, गले में मंगलसूत्र लटकाए और माथे पर मांगटीका लगाए नजर आ रही है।

क्रिसमस वाला स्नोमैन हो गया पुराना

इस स्नोमैन का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है, और लोगों ने इस स्नोमैन को एक निक नेम भी दे दिया और नाम रख दिया है बर्फजीत कौर। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे इस स्नोमैन को पक्का किसी इंडियन फैमिली ने बनाया होगा। उन्होंने सोचा होगा कि, अरे यार, क्रिसमस वाला स्नोमैन तो पुराना हो गया, अब हम अपनी स्टाइल में बनाते हैं। ऐसे में उन्होंने बर्फ के इस स्नोमैन को दुल्हन की तरह तैयार कर दिया।

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बर्फ से बनाए गए स्नोमैन को बहुत ही खूबसूरती से साड़ी लपेटा गया है। गले में मंगलसूत्र चमक रहा है और मांग पर लगा मांग टीका बर्फजीत कौर को बिल्कुल परफेक्ट बना रहा है। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और तमाम लोगों ने इस पर कमेंट कर टिप्पणी भी की है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "ये स्नोमैन नहीं, बर्फीली बहू है।" दूसरे ने लिखा, "अब बस दूल्हा बनाओ और जल्द ही इनकी शादी करवा दो।" तीसरे ने लिखा, "बर्फजीत कौर ने तो ग्लोबल वार्मिंग को भी हरा दिया।" वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ फनी ही नहीं बल्कि बहुत ही क्रिएटिव भी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article