वायरल न्यूज़

आर्टिस्ट निकला पेट्रोल पंप कर्मी, कार पर जमी धूल पर उंगलियां फेरते हुए बनाया शानदार Anime कैरेक्टर

सोशल मीडिया पर एक पेट्रोल पंप कर्मी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह पेट्रोल पंप कर्मी कार पर जमी धूल पर अपनी उंगलियों के जादू को बिखेरता है और उस पर एक शानदार Anime कैरेक्टर बना देता है, जिसे देख लोग उसकी कलाकारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Image

शख्स ने कार के पिछले कांच पर बनाया शानदार एनिमे कैरेक्टर (instagram/@humoursgagg)

वो कहते हैं ना कि प्रतिभा किसी के भी अंदर छुपी हो सकती है, बस जरूरत होती है उन्हें निखारने की। कई बार लोग अपनी उस प्रतिभा को समय रहते पहचान लेते हैं और आगे उसी क्षेत्र में बढ़ते रहते हैं। लेकिन कुछ लोग उतने किस्मत वाले नहीं होते; अगर उनके पास कोई खास प्रतिभा होती है, तो उन्हें उस क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता क्योंकि उनके हालात इस बात की गवाही नहीं देते कि वे उसी फील्ड में आगे बढ़ें।

टैलेंटेड निकला पेट्रोल पंप कर्मी

हाल में एक ऐसे ही पेट्रोल पंप कर्मी का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में तेल डालने वाला व्यक्ति एक कार के पीछे वाली कांच पर जमी धूल पर अपनी उंगलियों को फेरते हुए एक शानदार एनिमे कैरेक्टर बना देता है। पेट्रोल पंप कर्मी की इस अनोखी प्रतिभा को देख कार में तेल भराने आए लोग उसके इस टैलेंट से हैरान हो जाते हैं। उनमें से एक शख्स उस पेट्रोल पंप कर्मी का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेता है।

उंगलियों को फेरकर बनाया शानदार एनिमे कैरेक्टर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेट्रोल भरने वाला शख्स कार के पीछे वाले शीशे पर अपनी उंगलियों का जादू दिखाते हुए एक एनिमे कैरेक्टर का कैरिकेचर बना रहा है। यह तस्वीर ड्रैगन बॉल सीरीज के फेमस कैरेक्टर Goku की है, जो एनिमे की दुनिया का सबसे ताकतवर कैरेक्टर है।

लोगों ने शख्स की कलाकारी की खूब तारीफ की

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले इस कलाकार के वीडियो को इंस्टाग्राम पर @humoursgagg नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर सैकड़ों लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जरूरी नहीं कि टैलेंटेड कलाकार के हाथ में ब्रश और पेंट ही हो, कई लोगों के हाथ में पेट्रोल पंप नोजल भी हो सकता है।" दूसरे ने लिखा, "भाई के टैलेंट को सलाम।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article