वायरल न्यूज़

उदास महिला को देखकर ठहर गया विदेशी, फिर जो किया उसका Video हुआ वायरल

किसी की मदद करने के लिए बड़ी रकम या बड़ा मौका जरूरी नहीं होता। बस जरूरत होती है तो एक बड़े दिल की। इस वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जिसे देख लोगों का दिल खुश हो गया।

Image

सब्जी वाली महिला का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@whichchris_)

वायरल न्यूज (Viral News): आज के समय में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Video) बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर ने एक सब्जी बेचने वाली महिला की मदद कर लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

उदास दिखी सब्जी बेचने वाली महिला

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि अमेरिकी व्लॉगर, जिनका नाम क्रिस रोड्रिग्ज है, वह सड़क किनारे सब्जी बेच रही एक महिला को देखते हैं। महिला सिर झुकाकर अपने ठेले के पास बैठी रहती है। क्रिस को लगता है कि शायद महिला का दिन अच्छा नहीं चल रहा है इसलिए वह थोड़ी उदास नजर आ रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

मदद करने का लिया फैसला

ऐसे में क्रिस उस महिला के पास जाते हैं और उनसे बातचीत करने की कोशिश करते हैं। क्रिस इंग्लिश में बात करते दिख रहे हैं। महिला को उनकी भाषा जरा भी नहीं समझ में आ रही है। फिर भी महिला उनसे बात हल्की-फुल्की अपनी भाषा में बात कर रही है। क्रिस महिला के ठेले से एक करोला उटा लेते हैं और उससे पूछते हैं कि इस सब्जी को क्या कहते हैं। महिला उनकी बात नहीं समझ पाती है। तब क्रिस वहां से गुजरने वाले लोगों से पूछते हैं कि क्या आपको इंग्लिश आती है? अगर आती है तो क्या आप बता सकते हैं कि इस सब्जी का नाम क्या है? इस पर एक शख्स उनके पास रूककर उन्हें बताता है कि इसे करेला कहते हैं और यह स्वाद में कड़वा होता है।

एक करेले के दिए 1,000

फिर क्रिस वह करेला ले लेते है। जब उन्हें पता चलता है कि महिला का कारोबार उस दिन थोड़ा धीमा चल रहा है और वह रोजाना 800 से 2,000 तक कमा पाती हैं, तो क्रिस सिर्फ उस एक करेले के बदले महिला को 1,000 देते हैं। यह देखकर महिला के चेहरे पर तुरंत मुस्कान आ जाती है। महिला जब उन्हें ज्यादा सब्जियां देने की कोशिश करती हैं, तो क्रिस मना कर देते हैं और कहते हैं कि वह बस उनका दिन अच्छा बनाना चाहते हैं। जाने से पहले वह महिला की मुस्कान की तारीफ भी करते हैं, जिससे वह और खुश हो जाती हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों का प्यार

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को क्रिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @whichchris_ से शेयर किया है। देखते ही देखते उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा औऱ हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट कर लोग उनकी इस मदद को सच्ची इंसानियत और छोटी-सी मदद की बड़ी ताकत बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article