वायरल न्यूज़

बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री की दीवानगी में डूबी लड़की ने सबके सामने कर दिया ऐसा काम... शर्म से हो गई लाल!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 22, 2023, 09:47 PM IST

बाबा बागेश्वर के दरबार में हर उम्र के लोग अपनी परेशानियां लेकर आते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रेम विवाह की भी समस्या को लेकर लोग दरबार में आते हैं। वहीं बागेश्वर सरकार भी प्रेम विवाह पर खुल कर बोलते हैं। देखिए अपनी शादी के प्रपोजल पर क्या कहा धीरेंद्र शास्त्री ने?

बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों अपनी चमत्कारी शक्तियों को लेकर चर्चा में हैं। उनके पास सैकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर जाते दिख रहे हैं। इन समस्याओं में प्रेम विवाह वाली समस्याओं की भी भरमार दिख रही है। बाबा अपने दरबार में आने वाले प्रेमियों की समस्या का समाधान भी कर रहे हैं, लेकिन उनके महिला शिष्यों में से कुछ ने उनसे ही प्रेम का इजहार कर दिया है। ऐसी ही एक लड़की उनकी दीवानगी में इस कदर पागल हुई कि सबके सामने ही शर्माते हुए गाना गाने लगी। अपने प्यार का इजहार करने लगी।

क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री की दीवानगी में महिला ने कहा- यूट्यूब पर आपको देख रही थी...दिल से...तो मैं सोच रही थी कि छतरपुर आपसे मिलने जरूर जाउंगी, मेरे को आपसे बहुत ज्यादा..." इतना बोलते-बोलते महिला शर्माने लगी, इसके बाद महिला 'लगन तुम से लगा बैठे' गाना गाने लगी। जिसपर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे और बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी हंसने लगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये नई-नई भक्ति है, इसपर महिला ने कहा- हां, लेकिन सच्ची वाली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article