सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही प्यारा और भावुक कर देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक छोटे बच्चे ने अपनी मां को जब पहली बार साफ-साफ देखा तो उसका रिएक्शन सचमुच कमाल का था।
बच्चे की कमजोर आंखों को मिला चश्मे का सहारा
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपनी मां के साथ अस्पताल आया हुआ है। मां उसे अपनी गोद में लिए उसे दुलार कर रही है। वीडियो देख मालूम पड़ता है कि बच्चे की आंखों की रोशनी थोड़ी कमजोर है। ऐसे में जब डॉक्टर उस बच्चे की आंखों पर जैसे ही चश्मे को फिट करते हैं, वैसे ही उसके चेहरे का रिएक्शन बदल जाता है और वह पहली बार अपनी मां को साफ-साफ आंखों से देखता है।
ये भी पढ़ें:
बच्चे ने पहली बार अपनी मां को साफ नजरों से देखा
वीडियो (Video) में दिखाया गया है कि बच्चा जैसे ही अपनी मां को साफ-साफ देखता है, उसके चेहरे पर बहुत ही प्यारी सी मुस्कान दिखती है। उसकी आंखों में खुशी और हैरानी दोनों एक साथ नजर आती है। पहले तो वह अपनी मां को बहुत ही ध्यान से देखता है। फिर वह अपनी मां को देखने के बाद सबसे पहले उनके चेहरे को छूकर उन्हें महसूस करता है। वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि अपने बच्चे की इस खुशी को देख मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं।
वीडियो देख भावुक हो गए लोग
मां और बेटे के बीच इस गहरे रिश्ते को दिखाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @truth__sphere नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के भावुक कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो है।" दूसरे ने लिखा, "सच में जिंदगी की असली खुशी ऐसे ही छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
