वायरल न्यूज़

Viral Video: मां की जुड़वा बहन को देख शॉक्ड हुआ बच्चा, कैमरे में कैद हुआ बेबी का क्यूट रिएक्शन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 30, 2024, 07:36 PM IST

ट्विटर पर एक बड़ा ही क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा अपनी मां की जुड़वा बहन को देख एकदम से शॉक्ड हो गया। ऐसे में उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Image

मां की जुड़वा बहन को देख शॉक्ड हुआ बच्चा (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS

Baby Shocked After Seeing Mother Twin Sister: दुनिया में जुड़वा लोगों की कमी नहीं है। दुनिया के हर हिस्से में आपको जुड़वा बच्चे देखने को मिल जाएंगे। दुनियाभर में यह अनुपात 1000 पर 4 का है जबकि भारत में यह अनुपात 1000 पर 9 का है। ऐसे में जुड़वा होना एक आम बात लगता है। कई बार तो लोग जुड़वा लोगों को देख अचंभित हो जाते हैं और इन दिनों तो जुड़वा पर कई सारे रील्स भी वायरल (Viral Video) हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक बच्चा नजर आएगा, जो बेहद क्यूट लग रहा है। अब ऐसे में पहले वह अपनी मां को देखता है और फिर अपनी मां की जुड़वा बहन को। इसके बाद बच्चा एकदम शॉक्ड हो जाता है कि आखिर उसकी मम्मी कौन है? अब अपने असली को खोजता बच्चा दोनों महिलाओं को एक-एक बार करके देखता रहता है। ऊपर से उसकी मां और मौसी दोनों उसे दुलार करती हैं, जिससे वह और शॉक्ड हो जाता है। ऐसे में उसका क्यूट सा रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

मां की जुड़वा बहन को देख शॉक्ड हुआ बच्चा

ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि बेचारे ने पहली बार तो देखा है और कन्फ्यूज हो गया है कि दोनों तो एक ही जैसी लग रही हैं। अब इनमें से मेरी मां कौन सी है। बता दें, इस वीडियो को '@Shunyaa00' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी लोगों ने लाइक भी किया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article