वायरल न्यूज़

Viral: महिला ने एयरपोर्ट पर बनाया वीडियो, भड़के लोगों ने कहा - Metro वाला वायरस अब Airport पहुंचा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 30, 2024, 07:08 PM IST

ट्विटर पर एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको दिल्ली मेट्रो की याद आ जाएगी। दरअसल, एक महिला एयरपोर्ट के कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर वीडियो बना रही है, जो काफी वायरल हो रहा है।

Image

कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर महिला ने बनाया वीडियो (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट पहुंचा रील वाला वायरस
  • महिला ने कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर बनाया वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Lying On Airport Conveyor Belt: आजकल लोग रील्स बनाने के चक्कर में किसी भी हद तक जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो इसका जीता-जागता सबूत है। आए दिन दिल्ली मेट्रो में कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है, जो वायरल हो जाता है। इसमें कुछ तो खुद से अपना वीडियो बनवाते हैं या कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके कारनामें उन्हें वायरल कर देते हैं। हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लेकिन इस बार वीडियो किसी मेट्रो में नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला एयरपोर्ट पर रील्स बनाती नजर आ रही है। इस दौरान वह एयरपोर्ट के कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर महिला वीडियो बना रही है। अब ऐसे में इस वीडियो को देखकर लोग काफी तरीके के कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कम से कम एयरपोर्ट को तो छोड़ दो, ये हवा मेट्रो तक ही रहने दो। अब इनके पागलपंती पर आप क्या कहेंगे?

एयरपोर्ट के कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर महिला ने बनाया वीडियो

ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि न जाने लोगों पर से ये बुखार कब उतरेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुर्भाग्य है, रील्स के वायरस का अब तक कोई एंटीवायरस नहीं निकला है। बता दें, इस वीडियो को '@desimojito' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3.2 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 10 हजार से अधिक लोगों ने भी लाइक किया है। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article