वायरल न्यूज़

तबेले में आ धमका खूंखार तेंदुआ, मगर गाय ने जो किया देखकर हिल गया इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 12, 2024, 02:41 PM IST

Viral Animal Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि तेंदुआ गाय के करीब पहुंचा और चुपचाप बैठ गया। इसमें आगे देखेंगे कि तेंदुआ इस दौरान गाय को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Image

अचानक गाय के पास आकर बैठ गया तेंदुआ। (Photo/Instagram)

Viral Animal Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई बार नजारा देखकर चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा देखने को भी मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया। वीडियो एक तेंदुए से जुड़ा है जो तबेले में पहुंच गया है।

गाय के पास पहुंचा तेंदुआ

देखकर हैरान हो जाएंगे कि गाय खूंटे से बंधी हुई है और तेंदुआ ठीक उसके करीब में बैठा है। हैरानी होती है कि तेंदुआ इस दौरान ना गाय पर हमला करता है और ना ही उसपर आक्रामक होता है। तेंदुआ बस आराम से लेटा है मानो उसे किसी चीज का डर या परवाह नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल तेंदुआ बुरी तरह घायल हुआ था। घायल तेंदुआ किसी तरह तबेले में पहुंचा और गाय के पास आकर बैठ गया। देखकर तब हैरानी होती है कि गाय भी उससे बिल्कुल नहीं डरती है। वो उसे ऐसे चाटकर दुलार करती है मानो वो उसकी का बछड़ा है।

हैरान कर देगा वीडियो

जंगल में छोड़ा गया

तेंदुए को प्यार से दुलार करते हुए गाय का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। मगर बताया गया कि एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुए को बचाते हुए इस वीडियो को फिल्माया गया है। बताया गया रेस्क्यू के बाद तेंदुए का इलाज किया गया है और स्वस्थ होने पर उसे जंगल में वापस छोड़ दिया गया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर abhimahale9 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article