अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज किन मूलांक वालों के लिए खुलेगी सफलता की राह, जानिए आज के अंक राशिफल से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 19 July 2026: 19 जुलाई रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य और भाग्य के लिहाज से क्या संकेत मिल रहे हैं, जानिए आज के अंकफल में।

Image

आज का अंक राशिफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 19 July 2026: आज 19 जुलाई 2026 है। 19 का संयुक्त अंक सूर्य और मंगल के प्रभाव से बना है। यह अंक धर्म, ज्ञान, आत्मविश्वास, प्रसिद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है। यह व्यक्ति को नेतृत्व क्षमता, साहस और नई उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा देता है। 19 का एकल अंक 01 होता है, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य आत्मबल, सम्मान और सफलता का कारक माना जाता है। वहीं आज का भाग्यांक 09 है, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल ऊर्जा, पराक्रम और कर्म का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कहता है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। नौकरी में सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। नामांक 03 और 09 वाले लोगों का सहयोग करियर में प्रगति दिला सकता है। व्यवसाय में भी सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। स्वास्थ्य में कफ संबंधी परेशानी हो सकती है। आज गुड़ सहित चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में प्रगति के संकेत हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। व्यापार में नामांक 02 और 03 वाले लोगों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज तिल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 50% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में भी नए काम की शुरुआत हो सकती है। गुरु, सूर्य और मंगल का सहयोग आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य में कफ संबंधी परेशानी हो सकती है। आज चावल और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। टीचिंग, मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में प्रमोशन या रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करें तथा गुड़ और शीतल जल का दान करें। शुभ रंग आसमानी और हरा है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। व्यवसाय में शनि, केतु और शुक्र का सहयोग मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। बीपी और शुगर के मरीज विशेष सावधानी रखें। आज श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं और नौकरी में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। नए कार्यों में आत्मविश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य में सांस संबंधी रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में भी बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। शनि, शुक्र, केतु और बुध का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिठाई और फलों का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। व्यवसाय में लाभ के अच्छे योग हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज चावल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article