Karnataka Heritage Trail: अगर आप खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के साथ ही इतिहास, संस्कृति, मंदिरों और प्राचीन वास्तुकला में रुचि रखते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने 'HAMPI–BADAMI HERITAGE ODYSSEY' नाम से 6 दिन का बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज में आपको यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी के ऐतिहासिक खंडहरों, बादामी की प्राचीन रॉक-कट गुफाओं, धार्मिक स्थलों और कर्नाटक की खूबसूरत विरासत को देखने का मौका मिलेगा। यह यात्रा परिवार, दोस्तों और इतिहास प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जहां आपको दक्षिण भारत की संस्कृति, पुरानी सभ्यता और शानदार वास्तुकला का अनुभव मिलेगा।
लखनऊ से हुबली की यात्रा (फ्लाइट से)
तारीख: 30 जुलाई 2026, गुरुवार को यात्रा की शुरुआत लखनऊ एयरपोर्ट से होगी। सभी यात्री एयरपोर्ट पर एकत्र होंगे और सुबह 9:15 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E-325 से हुबली के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 6:30 बजे हुबली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद होटल के लिए ट्रांसफर किया जाएगा। होटल पहुंचकर आराम करें और रात का खाना खाने के बाद हुबली में ही रात्रि विश्राम होगा।
दिन 2: हुबली से होसपेट-अनेगुंडी, अंजनाद्री हिल और तुंगभद्रा डैम दर्शन
सुबह नाश्ते के बाद हुबली से होसपेट के लिए रवाना होंगे। रास्ते में कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों को देखने का मौका मिलेगा। सबसे पहले पहुंचेंगे अनेगुंडी गांव, जिसे रामायण काल से जुड़ा माना जाता है। इसके बाद दर्शन करेंगे अंजनाद्री हिल के, जिसे भगवान हनुमान की जन्मस्थली माना जाता है। इसके बाद आप खूबसूरत तुंगभद्रा डैम जाएंगे, जहां शाम के समय म्यूजिकल फाउंटेन शो का आनंद ले सकेंगे। इसके बाद होटल वापस लौटेंगे। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था होसपेट में होगी।
दिन 3: हम्पी का पूरा दिन घूमना
तीसरे दिन पूरी तरह हम्पी घूमने के लिए होगा। हम्पी कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था और आज यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। यहां आपको भारत के गौरवशाली इतिहास और शानदार वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान आप इन प्रमुख जगहों की सैर करेंगे- विट्ठल मंदिर परिसर, प्रसिद्ध स्टोन चैरियट (पत्थर का रथ), म्यूजिकल पिलर्स, लोटस महल, हाथी अस्तबल, हजारा राम मंदिर, रॉयल एन्क्लोजर, विरुपाक्ष मंदिर, हम्पी बाजार और ससिवेकालु गणेश मंदिर।
इसी तरह आगे की यात्रा भी आपकी बेहद शानदार होने वाली है। चौथे दिन होसपेट से बादामी गुफाओं की यात्रा। पांचवे दिन होसपेट से बेंगलुरु- रास्ते में चित्रदुर्ग किला दर्शन और छठे दिन बेंगलुरु दर्शन और वापसी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
पैकेज में क्या-क्या शामिल है?
इंडिगो एयरलाइन से आने-जाने की फ्लाइट टिकट( लखनऊ से हुबली, बेंगलुरु से लखनऊ), पूरे टूर के दौरान वाहन से घूमने की सुविधा (शेयरिंग बेसिस पर), होटल में ठहरने की व्यवस्था, 5 दिन का नाश्ता और 5 दिन का डिनर, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रमुख जगहों के एंट्री टिकट भी पैकेज में शामिल है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
खर्चे से रिलेटेड जानकारी
सिंगल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 53,100 रुपए है। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 43,100 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 40,600 रुपए तय किया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 35,500 रुपए है। इस पैकेज का कोड- NLA166 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 9236391909, 9236391911 संपर्क कर सकते हैं।
