एजुकेशन

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी, cbse.nic.in और डिजिलॉकर से ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी, cbse.nic.in और डिजिलॉकर से ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। नतीजे चेक करने के लिए उन्हें बस अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ सिक्योरिटी कोड/ कैप्चा कोड दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है। सीबीएसई द्वारा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 18 जुलाई को रात 8.23 बजे कर दी थी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र डिजीलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन सभी तरीकों से रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।

सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट कैसे करें चेक?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए CBSE क्लास 10 सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।
  • डिटेल्स दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे करें चेक

  1. सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट डिजिलॉकर से चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  2. यहां दिए गए 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
  5. इन्हें डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

संशोधित मार्कशीट कहां से मिलेगी

छात्रों को बता दें कि नई मार्कशीट यानी संशोधित मार्कशीट, जिसमें इस परीक्षा के अंक अपडेट किए गए हैं, उन्हें उनके संबंधित स्कूल से प्राप्त होगी, लेकिन उसे लेने के लिए छात्रों को अपनी पहले वाली ओरिजनल मार्कशीट सीबीएसई के रीजनल ऑफिस में सबमिट करनी होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article