वायरल न्यूज़

ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को घर ले आया भारतीय युवक, परिवार ने किया ऐसा वेलकम कि Video हो गया वायरल

ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को घर ले आए युवक के परिजनों ने उसका बहुत ही अच्छे से स्वागत-सत्कार किया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

युवक की गर्लफ्रेंड का स्वागत करती उसकी नानी (instagram/@dexieandaryan)

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं। जो सीधे लोगों के दिल को छू जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सामने आया है। जहां एक भारतीय युवक अपनी ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को अपने घर ले आया। जिसके बार उस युवक के परिजनों ने लड़की का ऐसा स्वागत किया कि वह इमोशनल हो गई।

नाती की गर्लफ्रेंड पर नानी ने खूब लुटाया अपना प्यार

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की नानी सबसे पहले अपने नाती की गर्लफ्रेंड के माथे पर तिलक लगाती हैं। फिर वह उसे तोहफा देते हुए मिठाई खिलाती हैं। लड़की नानी के गिफ्ट को प्यार से कुबूल करती है। बॉयफ्रेंड के परिवार वालों से मिले इतने ढेर सारे प्यार को पाकर लड़की काफी खुश दिखाई देती है।

वीडियो को लोगों ने खूब किया पसंद

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dexieandaryan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर अब तक कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां कई लोगों ने कपल के इस रिश्ते के लिए उन्हें बधाई दी। जबकि कई लोगों ने युवक के परिवार की समझदारी की भी बहुत तारीफ की। जहां एक तरफ भारतीय समाज में लव अफेयर्स को बुरी नजरों से देखा जाता है। वहीं, लड़के की गर्लफ्रेंड के साथ इस तरह का स्वभाव दिखा उसके परिजनों समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article