वायरल न्यूज़

Video: अमेरिकी व्लॉगर ने दिल्ली के ऑटो ड्राइवर के भाई की शादी में की शिरकत, डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल

Viral Video: वीडियो में उन्हें दूल्हे के परिवार के साथ नाचते हुए और पारंपरिक शादी के जश्न का पूरा आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई हुई थी। जैक रोसेन्थल की जबरदस्‍त डांस परफॉर्मेंस ने यूजर्स को प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया।

Image

अमेरिकी व्‍लॉगर का वीडियो वायरल।

Viral Video: एक अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें उसे भारतीय शादी में भाग लेते हुए देखा गया है। दरअसल, जैक रोसेन्थल हमेशा से एक भारतीय शादी में श‍ामिल होकर वहां का माहौल देखना चाहते थे। आखिरकार उनका ये सपना पूरा हुआ और दिल्ली के एक टुक-टुक (ऑटो रिक्‍शा) ड्राइवर ने उन्‍हें अपनी शादी में आमंत्रित किया। शादी के उनके इस वीडियो में उनको अतिथियों के साथ नाचते और जश्न में डूबे हुए दिखाया गया है। रोसेन्थल मल्‍टीकलर फूलों की डिजाइन वाला पीला कुर्ता-पायजामा पहनकर शादी में पहुंचे थे। क्लिप पर ओवरले टेक्स्ट में लिखा है, 'POV: जब आपका टुक-टुक ड्राइवर आपको अपने चचेरे भाई की शादी में आमंत्रित करता है।'

वीडियो में उन्हें दूल्हे के परिवार के साथ नाचते हुए और पारंपरिक शादी के जश्न का पूरा आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई हुई थी। जैक रोसेन्थल की जबरदस्‍त डांस परफॉर्मेंस और मेहमानों के साथ बॉन्डिंग से यह स्‍पष्‍ट हो गया कि, उन्होंने इस पल का पूरा आनंद लिया। कैप्शन में रोसेन्थल ने बताया कि उनका ये सपना कैसे पूरा हुआ। दरअसल, दिल्ली में यात्रा करते समय उन्होंने अपने ऑटोरिक्शा चालक से सहजता से कहा कि वह हमेशा एक भारतीय शादी में शामिल होना चाहते थे। फिर चालक ने बताया कि अगले सप्ताह उनके चचेरे भाई की शादी होने वाली है और उसे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बिना किसी हिचकिचाहट के, रोसेन्थल ने शादी के लिए दिल्ली लौटने के लिए अपनी यात्रा की योजना में बदलाव किया।

रोसेन्‍थल आगे बताते हैं कि, 'हमारे टुक-टुक ड्राइवर राजू के साथ पूरा दिन बिताने के बाद... हमने उसे बताया कि हम एक भारतीय शादी का अनुभव करना कितना चाहते हैं। किस्मत से, अगले हफ़्ते उसके चचेरे भाई की शादी थी, और उसने ज़ोर देकर कहा कि हमें ज़रूर आना चाहिए! इसलिए, बिना किसी हिचकिचाहट के हमने अपनी यात्रा की योजना को फिर से तैयार किया और एक सप्ताह बाद दिल्ली वापस आ गए, ताकि एक असली भारतीय शादी में शामिल हो सकें... 1000% इसके लायक! भारतीयों की दयालुता और आतिथ्य वास्तव में अद्भुत है।' शादी में रोसेन्‍थल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह माहौल बहुत अच्छा है।' दूसरे ने कहा कि, 'यह बहुत ही अद्भुत है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'मुझे यह बहुत पसंद आया... इसे खूबसूरती से प्रदर्शित करने के लिए धन्यवाद।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'मुझे आशा है कि आपको हमारे सुंदर देश में अच्छा अनुभव होगा।' पांचवें ने कहा कि 'आपने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया! मुझे यह बहुत पसंद आया।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article