वायरल न्यूज़

Shocking Video: भारतीय लड़के ने दीवार पर दौड़ा दी साइकिल, गजब का बैलेंस देख चीन-अमेरिका भी होंगे हैरान

Viral Video: वायरल वीडियो देखकर यूजर्स डर गए हैं। कुछ लोग इसे बेवकूफी भरा स्टंट बता रहे हैं तो कुछ लोग युवक की दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने जान को दांव पर लगाकर बेहद ही पतली दीवार पर साइकिल चला रहा है।

Image

साइकिल पर खतरनाक स्टंट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर यूजर्स अपने दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। कई वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं, तो कुछ वीडियो में जबरदस्त स्टंट देखकर यूजर्स का दिल खुश हो जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर आपको पहली बार में यकीन नहीं होगा। यह वीडियो एक भारतीय लड़के का है, जो एक ईंट की पतली दीवार पर साइकिल से स्टंट करता देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने जान को दांव पर लगाकर बेहद ही पतली दीवार पर साइकिल चला रहा है। आप देख सकते हैं कि शुरुआत में ही एक छोटा सा बच्चा उस युवक को आगाह भी करता है। वह बोलता है कि 'ऐसा मत करो, हड्डी पसली टूट जाएगी।' हालांकि, साइकिल पर सवार युवक हंसकर उस बच्चे की बात को टाल देता है और ईंट की बेहद पतली दीवार पर ऊंचाई से नीचे की तरफ फुल स्पीड में साइकिल दौड़ने लगता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दीवार पर चलते हुए जरा सी भी लापरवाही उस युवक को जीवनभर के लिए गहरी चोट दे सकती थी। वायरल वीडियो देखकर यूजर्स डर गए हैं। कुछ लोग इसे बेवकूफी भरा स्टंट बता रहे हैं तो कुछ लोग युवक की दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 8bfcohglr2ay नाम के अकाउंट से वायरल हो रहा है। वीडियो को काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article