वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: एक साल तक हर दिन चिकन खा-खाकर शख्‍स ने घटाया 60 kg वजन, वायरल हो रहा डाइट प्‍लान

Ajab Gajab: कैरोल ने ट्रीटमेंट के लिए जाने से परहेज किया और अपनी डाइट को बदलने की कोशिश की। लेकिन उनकी असली नींद ब्लैक फ्राइडे 2023 पर खुली, जब उन्हें अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ दिल का दौरा पड़ने जैसा महसूस हुआ।

Image

शख्‍स ने घटाया वजन।

Ajab Gajab: आइलैंड के एक व्यक्ति ने 132 पाउंड वजन कम कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, शख्‍स अपनी डाइट में रोजाना चिकन-फिल-ए स्पाइसी साउथवेस्ट सलाद खाता था। बोस्टन रेडियो स्टेशन पर 6 फीट 2 इंच के डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर टॉम कैरोल ने जुलाई 2023 में अपनी वेट लॉस जर्नी का शुभारंभ किया था। दरअसल, सिरैक्यूज़ में जब वे एक शादी में शामिल होने पहुंचे थे तो वहां पर उन्‍होंने तराजू पर अपना वजन किया औ अपना 360 पाउंड (163 किलोग्राम) वजन देख चौंक गए थे।

कैरोल ने 'चिक-फ़िल-ए सेव्ड माई लाइफ़' टाइटल वाले अपने उपाख्‍यान में बताया, 'मैंने इसे (वजन) इतना अधिक कभी नहीं देखा था। लेकिन अगर मैं ईमानदारी से कहूं, तो उस गर्मी में यह संभवतः वजन इससे भी अधिक रहा होगा।' 34 वर्षीय कैरोल ने याद करते हुए कहा कि, उन्‍होंने आखिरी बार तराजू पर कदम सालों पहले डॉक्टर के पास जाने के दौरान रखा था। इसके बाद नर्स ने उनके वजन पर टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा, 'उसने (नर्स) मुझे बताया कि मेरा वजन 346 पाउंड है।' हालांकि, वे मानने को तैयार नहीं थे अंत में उन्‍होंने इस कड़वे सच को एक्‍सेप्‍ट किया। उन्होंने स्वीकार बताया कि, 'मैंने उससे स्पष्टीकरण नहीं मांगा। मगर जब उसने सच्‍चाई बताई थी तो मैं अंदर ही अंदर मर गया।'

कैरोल ने ट्रीटमेंट के लिए जाने से परहेज किया और अपनी डाइट को बदलने की कोशिश की। लेकिन उनकी असली नींद ब्लैक फ्राइडे 2023 पर खुली, जब उन्हें अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ दिल का दौरा पड़ने जैसा महसूस हुआ। उन्होंने लिखा, 'मैंने कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, और मुझे उम्मीद है कि मैं फिर कभी ऐसा अनुभव नहीं करूंगा। यह मेरे लिए मरने के सबसे करीब का अनुभव था।' गौरतलब है कि, टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कैरोल का सामान्य दोपहर का भोजन चिकन-फिल-ए सलाद होता था जिसमें मिश्रित सब्जियां, टमाटर, भुना हुआ मक्का, काली फलियां, मिर्च, लाल शिमला मिर्च, पनीर, ग्रिल्ड चिकन, तथा टॉर्टिला स्ट्रिप्स, पेपिटास और क्रीमी साल्सा ड्रेसिंग जैसे टॉपिंग होते थे - लगभग 680 कैलोरी।'

कैरोल ने याद करते हुए बताया कि, 'अपने आहार में बदलाव करने से पहले मैं बहुत दुखी महसूस करता था, सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल था। हवाई जहाज़ की सीट बेल्ट पहनना एक संघर्ष था। कपड़े पहनना और फ़िट कपड़े ढूंढ़ना मज़ेदार नहीं था।' बताया गया कि, वह अक्सर रात के खाने के लिए घर पर सलाद बनाते थे, यहां तक कि रविवार को जब चिकन-फिल-ए बंद रहता था, तो वे पहले से ही अतिरिक्त सलाद खरीद लेते थे। उन्होंने कहा, 'यह भोजन मेरा रूटीन फूड बन गया है और मैं अपनी प्राग्रेस का अधिकांश श्रेय इसे देता हूं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अन्य भोजन हल्का था - आमतौर पर नाश्ते में सिर्फ दही और फल, जब वह इसे छोड़ते नहीं थे। अपनी नई खान-पान की आदतों के साथ-साथ कैरोल ने नियमित रूप से व्यायाम करना शुरू कर दिया, सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक और शराब का सेवन बंद कर दिया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इससे न केवल अनावश्यक कैलोरी बढ़ती है, बल्कि अस्वास्थ्यकर भोजन के विकल्प भी सामने आते हैं। फलस्‍वरूप, दिसंबर 2023 तक उनका वजन 300 पाउंड से कम हो गया था और जुलाई 2024 तक उनका वजन 228 पाउंड रह गया था।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article