वायरल न्यूज़

अजब: युवक ने गर्लफ्रेंड बनवाने के लिए दिल्ली पुलिस से मांगी हेल्प, जो जवाब मिला उसे जानकर दिल खुश हो जाएगा

Ajab Gajab News: एक युवक ने दिल्ली पुलिस से अपने लिए गर्लफ्रेंड बनवा देने की सिफारिश कर डाली। सबसे अनोखी बात यह है कि युवक ने सिंगल की जगह सिग्नल शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से भी बहुत ही मजेदार जवाब आया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म ऐसा है, जिसका कई बार सही इस्तेमाल होता है तो कई बार गलत इस्तेमाल भी हो जाता है।आपने देखा होगा कि आजकल हर जिले की पुलिस भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है। दिल्ली पुलिस भी सोशल मीडिया पर हर वक्त एक्टिव रहती है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दिल्ली पुलिस लोगों को जागरूक करने का प्रयास करती है। सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी और यातायात सुरक्षा के लिए करती है।

युवक ने की थी गर्लफ्रेंड बनवाने की गुजारिश

दूसरी तरफ एक यूजर ने दिल्ली पुलिस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऐसी डिमांड कर डाली। जिसके बारे में जानकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे। दरअसल, एक युवक ने दिल्ली पुलिस से अपने लिए गर्लफ्रेंड बनवा देने की सिफारिश कर डाली। इस युवक का नाम शिवम भारद्वाज है। युवक ने अपने एक्स हैंडल @kilvishup90 से दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखा, 'मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे। मैं अभी 'सिग्नल' हूं दिल्ली पुलिस। ये सही नहीं है, आपको गर्लफ्रेंड ढूंढने में मेरी मदद करनी चाहिए।' देखें पोस्ट-

सबसे अनोखी बात यह है कि युवक ने सिंगल की जगह सिग्नल शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से भी बहुत ही मजेदार जवाब आया। यूजर को जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस के एक्स हैंडल से लिखा गया, 'सर हम आपकी गर्लफ्रेंड को ढूंढने में तभी मदद कर सकते हैं जब वह कहीं गुम हो जाती है। अगर आप सिग्नल हो, हम उम्मीद करते है कि आप ग्रीन सिग्नल रहो, रेड नहीं।' अब सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस रिप्लाई पर जमकर मजे ले रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article