वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 150 फीट ऊंची बिल्डिंग से शख्स ने छलांग लगाई लेकिन जमीन पर नहीं पहुंचा, जानें कहां हो गया गायब

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 7, 2023, 03:35 PM IST

इंग्लैंड के बॉर्नमाउथ शहर में 150 फिट एक ऊंची बिल्डिंग से एक शख्स ने छलांग लगा दी, लेकिन वह नीचे जमीन पर नहीं आया है। दरअसल, वह एक पेड़ की डाली पर फंस गया था, जिसे रेस्क्यू कर बचाया गया।

Image

पैराग्लाइडिंग करते हुए पेड़ पर फंसा शख्स (Image Credit - DWFRS/BNPS)

KEY HIGHLIGHTS
  • 150 फिट ऊंची बिल्डिंग से लगाई छलांग
  • पैराग्लाइडिंग करते हुए पेड़ की डाली पर फंसा
  • इंग्लैंड के बॉर्नमाउथ शहर का है मामला

Ajab Gajab News: इंग्लैंड के बॉर्नमाउथ शहर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक शख्स काफी ऊंचाई वाले बिल्डिंग से कूदा लेकिन जमीन पर नहीं पहुंचा। ऐसे में लोग सोच में पड़ गए कि आखिर गया तो कहां गया। हुआ कुछ यूं कि शख्स एक 150 फिट ऊंचाई वाली बिल्डिंग पर पहुंचा और वहां से पैराग्लाइडिंग करते हुए नीचे कूद गया। लेकिन एक पेड़ पर वह फंस गया। ऐसे में काफी मुश्किलों के बाद उस शख्स को बचाया गया।

बता दें, जैसे ही शख्स पैराग्लाइडिंग करता हुआ नीचे कूदा, वह जमीन से 30 फिट की ऊंचाई पर एक पेड़ की डाली पर फंस गया। ऐसे में जब लोगों की नजरें शख्स पर पड़ी जो लोग हैरान रह गए और फिर इमरजेंसी सर्विस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद शख्स को रेस्क्यू कर निकाला गया। बता दें, अभी तक शख्स के नाम को लेकर अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है, लेकिन उसकी उम्र 40 साल के आसपास बताई जा रही है।

jumped from 150 feet high building

रेस्क्यू कर बचाई गई जान (Image Credit - DWFRS/BNPS)

चश्मदीद ने बताई ये बात..

इस घटना के चश्मदीद गवाह टोनी हिग्गिन्स ने बताया कि शाम को उन्होंने अपने घर की खिड़की से देखा कि पेड़ पर एक पैराग्लाइडर फंसा हुआ है। इस दौरान रेस्क्यू टीम उसे पेड़ पर से उतार रही थी और नीचे सड़क पर काफी लोग इकट्ठा होकर पूरा मामला देख रहे थें। देखा जाए तो ये हादसा किसी के साथ भी हो सकता है, जो इस शख्स के साथ हुआ। ऐसे में आप भी अगर ऐसा कुछ करने की सोच रहे हैं तो आप सावधान हो जाएं और ध्यान से एडवेंचर करें।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article