Cobra Viral Video: आमतौर पर किसी कोबरा को देखने के बाद आपका रियक्शन कैसा होता है, जाहिर है डर के मारे आपके हाथ-पांव फूल जाएंगे और आप वहां से भाग निकलेंगे। लेकिन अगर एक शख्स ने ऐसा काम किया, जिसे देखने (Viral Video) के बाद आप उसकी तारीफ करते हुए खुद को रोक नहीं पाएंगे। दरअसल, शख्स ने गर्मी से बेहाल कोबरा को पानी पिलाया, जो बेहद मजेदार है। शख्स के पानी पिलाने का यह अनोखा स्टाइल देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।
पानी पीते हुए कोबरा का वायरल वीडियो (Image Credit : Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने सांप को पानी छिड़कने वाली मशीन से पिला रहा है। दरअसल, शख्स ने जैसे ही देखा कि सांप गर्मी से तड़प रहा है तो उसने उसे इस तरीके से पानी पिलाया और अपनी भी सेफ्टी कर ली। क्योंकि नजदीक जाता तो हो सकता था कि सांप को गुस्सा और फिर..। खैर लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
पानी पीते हुए कोबरा का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद दिल को तसल्ली मिली। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि शख्स ने अपनी मानवता दिखाते सांप को पानी पिलाया, इसके लिए उसे तहे दिल से धन्यवाद। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'aryan_466_466' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
