वायरल न्यूज़

Viral Video: फ्लाइट में एयर होस्टेस ने पति को दिया अनोखा सरप्राइज, पैसेंजर बनकर पहुंचा पति तो इस तरह किया वेलकम

Viral Video: सोशल मीडिया पर प्लाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक एयर होस्टेस ने काफी अनोखे अंदाज में अपने पति का स्वागत किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

एयर होस्टेस ने अनोखे अंदाज में किया पति का स्वागत (तस्वीर साभार- @aishwaryatamta98)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में फ्लाइट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है। क्योंकि, फ्लाइट के अंदर एक एयर होस्टेस (Air Hostess Video) ने जिस तरह अपने पति का स्वागत किया और रिएक्शन दिया, वो किसी के दिल को छू लेगा। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर आप सबने प्लेन के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें कुछ इमोशनल भी होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले भी होते हैं। कई बार तो प्लेन के अंदर यात्रियों के बीच इस तरह बवाल मचता है, जिसे देखकर हर कोई चौंका जाता है। लेकिन, इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो दिल को छू लेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं फ्लाइट के अंदर एयर होस्टेस यात्रियों का वेलकम कर रही है। तभी उसका पति भी पैसेंजर बनकर फ्लाइट में पहुंच जाता है। पति को देखते ही एयर होस्टेस जिस तरह का रिएक्शन देती है और उसका स्वागत करती है, उसने सबका दिल जीत लिया है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    इस अंदाज को देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इतना ही नहीं यह पल आपका दिल भी जीत रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'aishwaryatamta98' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को 1.6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये नजारा दिल को छूने वाला है। कुछ का कहना है कि क्या वेलकम किया गया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article