वायरल न्यूज़

VIDEO: उड़न खटोले पर फंसे तीन दोस्त, लोग बर्फ का गोला लगे दागने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी स वायरल हो रहा है। जिसमें तीन दोस्त किसी टेक्निकल फॉल्ट की वजह से बीच हवा में ही फंस जाते हैं। जिसके बाद नीचे मौजूद स्कीयर्स की भीड़ ने उन पर खुशी-खुशी बर्फ के गोले बरसाना शुरू कर देती है।

Image

उड़न खटोले पर बैठे तीनों दोस्तों को निशाना बनाते लोग (X/@TheFigen_)

बर्फीली वादियों का एक मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक उड़न खटोले पर तीन दोस्त फंसे हुए हैं और नीचे खड़े स्कीयर्स ने उन्हें बर्फ के गोलों (snowballs) से जमकर निशाना बना रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

अचानक हवा में अटका उड़न खटोला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जगह पर एक उड़न खटोला अचानक से रुक जाती है। जिस पर तीनों दोस्त हवा में लटके हुए हैं और ठंड से ठिठुर रहे हैं। इधर, नीचे मौजूद लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं और हंसते-हंसते उनके ऊपर बर्फ के गोले की बारिश कर रहे हैं। तीनों लड़के खुद को उन बर्फ के गोलों से खुद को बचाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं लेकिन एक साथ इतने लोग उन पर बर्फ के गोले दाग रहे हैं कि वे कुछ भी समझ नहीं पा रहे।

लोग लगे बर्फ के गोल दागने

एक के बाद एक उन्हें बर्फ के गोले लगते जाते हैं। कभी सिर पर तो कभी शरीर के दूसरे अंगों पर। वैसे तो यह बहुत ही भद्दा मजाक है लेकिन माहौल इतना हल्का-फुल्का है कि लगता है ये सब मस्ती-मजाक का ही हिस्सा है। वीडियो में नीचे बर्फ पर बठे लोगों को चीयर करते और तालियां बजाते देखा जा सकता है। ऊपर उड़न खटोले पर बैठे लड़के भी हंसते-हंसते अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

कहां की है यह घटना?

यह वायरल घटना स्विट्जरलैंड के किसी स्की रिसॉर्ट की बताई जा रही है, जहां उड़न खटोले में कुछ तकनीकी खराबी की वजह से तीनों दोस्त ऊपर ही फंस गए। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 36 लाख लोगों ने देखा और 34 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article