वायरल न्यूज़

Viral Video: घर में हुई बेटी तो कार पर चिपकाया पोस्टर, फिर सारे शहर में कर दिया अनाउंस, नजारे ने जीता सबका दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। क्योंकि, बेटी होने पर एक परिवार ने काफी अनोखे अंदाज में जश्न मनाया है।

Image

बेटी होने पर अनोखे अंदाज में जश्न (तस्वीर साभार- @rjneeraj)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप भी एक्टिव रहते होंगे, तो आपको भी एक से एक मजेदार वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिलते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते है, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं इस वीडियो की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि, बेटी होने पर एक परिवार ने ऐसा काम किया, जिसने सबका दिल जीत लिया।

    ये तो हम जानते हैं दुनिया में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके घर में छोटे बच्चों की किलकारी गूंजे। लेकिन, आज भी समाज में बेटे होने पर ज्यादा खुशियां मनाई जाती है। कुछ जगहों पर लोग अभी भी बेटे और बेटियों में अंतर करते हैं। लेकिन, कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस भ्रम को तोड़ रहे हैं और बेटियों के आगमन पर खुशियां मना रहे हैं। आप सबने भी इस तरह के कई उदाहरण देखे होंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार ने बेटी होने पर अपनी कार में पोस्टर चिपकाया और सारे शहर में चक्कर लगाकर इसकी घोषणा की है। सड़क पर जिस तरह का नजारा था उसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

    नजारे ने जीता दिल

    वीडियो देखकर आप भी जरूर गदगद हो गए होंगे। बताया जा रहा है कि यह वायरल उत्तारखंड के देहरादून का है। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'rjneeraj' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडिय को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इस बच्ची का क्या नसीब है। कुछ का कहना है कि यह नजारा भावुक करने वाला है। कुछ का कहना है कि भाई दिल बाग-बाग हो गया है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article