वायरल न्यूज़

पिद्दी से मुर्गे ने करवा दिया शख्स का भयंकर एक्सीडेंट, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 16, 2025, 08:28 AM IST

Viral Video Today: वीडियो सड़क दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें गलती ना होने के बाद भी शख्स बुरी तरह घायल हो गया। जानकर हैरान होंगे शख्स के घायल होने की वजह भी एक पिद्दी सा मुर्गा था। मुर्गे के वजह से ही शख्स दुर्घटना का शिकार हो गया।

Image

कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा है। (Instagram/dientuhaitien)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर सचमुच किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। वीडियो सड़क दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें गलती ना होने के बाद भी शख्स बुरी तरह घायल हो गया। जानकर हैरान होंगे शख्स के घायल होने की वजह भी एक पिद्दी सा मुर्गा था। मुर्गे के वजह से ही शख्स दुर्घटना का शिकार हो गया। पूरी घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज खूब वायरल हो रहा है।

पिद्दी से मुर्गे ने करवा दिया एक्सीडेंट

इसमें देखेंगे कि सड़क किनारे मुर्गा और मुर्गियां यहां-वहां टहल रहे हैं। फ्रेम में ही थोड़ी दूर पर स्कूटर सवार शख्स नजर आता है। ये नजारा बेहद साधारण नजर आता है। मगर तभी अगले कुछ सेकंड में ऐसा कुछ हुआ जो किसी ने नहीं सोचा होगा। दरअसल शख्स मुर्गे के करीब पहुंचा और वाहन की आवाज से डर गया। मुर्गा डर से इधर-उधर भागने लगा। आखिर में देखेंगे कि स्कूटर जैसे ही करीब पहुंचा मुर्गा गलती से बाइक से जा टकराया।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

अब एक पिद्दी से मुर्गे के टकारने के कारण शख्स का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना बुरी तरह था शख्स और स्कूटर काफी दूर जाकर गिरा। शख्स किसी तरह खुद को संभालता है और दोबारा उठकर खड़ा होने की कोशिश करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर dientuhaitien नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article