Aaj ka viral video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी यहां पर एक वीडियो ऐसे ही वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर एक समय पर यकीन नहीं होगा। इस वायरव वीडियो में आप देखेंगे कि जहां सड़क नीचे से और नदी ऊपर से गुजरती है। इस वीडियो को नीदरलैंड्स के होने का वादा किया जा रहा है। जिसमें यह वीडियो एक अनोखी इंजीनियरिंग कृति को दर्शाता है।
इस राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से सड़क गुजरती है और ऊपर से नहर का पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है। ड्रोन शॉट्स में नीला आसमान, हरी-भरी वादियां और साथ ही साथ सड़क पर गाड़ियां दौड़ते हुए नजर आते हैं। नारंगी रंग की दीवारें और साफ पानी का चैनल इसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं। अगर कोई पहली बार हार्डरविज्क से हार्डरहेवन की ओर N302 सड़क से गुजरता है, तो यह अनुभव काफी अलग और यादगार बन जाता है। इस एक्वाडक्ट के दोनों ओर पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी रास्ते बनाए गए हैं। यहां पर लोग झीलों के किनारे टहलते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा आप कुछ जगहों पर इसके नीचे से दौड़ती गाड़ियों को भी देख सकते हैं।
सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने वाले ने इसके कैप्शन में लिखा 'यह नीदरलैंड का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है, जहां सड़क नीचे से और नदी ऊपर से गुजरती है। जो की सिविल इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है दिखने में भी बहुत खूबसूरत है। भारत की GDP नीदरलैंड के GDP से 4 गुना ज्यादा है, फिर भी हम ऐसे राजमार्ग क्यों नहीं बन पा रहे हैं? इस वीडियो को अब तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि ऊपर पूरी खूबसबरत सी झील और नीचे सड़क तो ये टिकी हुई कैसे हैं? इसका शानदार सा जवाब है और वो ये कि डच इंजीनियरिंग। नीचे की सड़क को सूखा और सुरक्षित रूप से रखने के लिए इसमें मजबूत ड्रेनेज सिस्टम और खास वॉटरप्रूफ परतें भी डाली गई हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
