वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (27-JAN-2026): यूरोपियन कपल की सुपर बाइक हुई खराब, सड़क पर दुकान लगाने वाले मैकेनिक ने कर दिखाया कमाल

आज का वायरल वीडियो (27-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: प्रैक्टिकल स्किल्स और हाथ का हुनर एक मैकेनिक के जीवन में कितने जरूरी होते हैं, यह आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकता है। अच्छी डिग्री और सर्टिफिकेट से कोई भी प्रैक्टिकल लाइफ की प्रॉब्लम्स को उतने अच्छे से नहीं समझ सकते। जब तक आप प्रैक्टिकल लाइफ सिचुएशन को संभालना ना सीख लें।

Image

बाइक को ठीक करता मैकेनिक (X/@venom1s)

आज का वायरल वीडियो (27-JAN-2026): सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक यूरोपियन कपल की बाइक खराब हुई तो सड़क किनारे दुकान लगाने वाले एक मैकेनिक ने तुरंत ही बाइक को ठीक करके दे दिया। मैकेनिक के इस काम से यूरोपियन कपल बहुत इम्प्रेस हुआ और उसके काम की तारीफ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

यूरोपियन कपल की महंगी बाइक हुई खराब

यह घटना भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला की बताई जा रही है। जहां एक यूरोपियन कपल अपनी महंगी विदेशी मोटरसाइकिल पर घूम रहे थे, तभी उनकी बाइक खराब हो गई। पहाड़ों की चढ़ाई-उतार वाली सड़कों पर, जहां महंगे सर्विस सेंटर दूर-दूर तक नहीं थे, कपल काफी परेशान हो गए। उन्हें लग रहा था कि अब क्या होगा। भला कौन ही ठीक करेगा इतनी एडवांस बाइक? तभी उन्हें सड़क किनारे एक दुकान लगाने वाला एक भारतीय मैकेनिक दिखाई दिया।

रोड साइड मैकेनिक ने तुरंत ठीक कर दी बाइक

उस मैकेनिक के पास न कोई कॉलेज डिग्री थी, न कोई छतरी वाली बड़ी वर्कशॉप और न ही कोई ज्यादा टूल्स। बस एक छोटी-सी खुली जगह, कुछ पुराने औजार और साथ में सालों का अनुभव लिए मैकेनिक ने बाइक को देखते ही तुरंत उसमें आई दिक्कत का पता लगा लिया। मैकेनिक ने बताया कि बाइक के अंदर लगे बेयरिंग खराब हो गए हैं। ऐसे में उसने बिना ज्यादा टाइम वेस्ट किए, मौके पर ही बेयरिंग को खोला, ठीक किया और बाइक वापस चालू कर दी। पूरा काम बस कुछ ही देर में हो गया।

मैकेनिक के काम से इम्प्रेस हुआ कपल

मैकेनिक के इस काम से यूरोपियन कपल हैरान रह गए। वे सोच रहे थे कि इंजीनियर्स इसे ठीक करने के लिए हजारों-हजार रुपये चार्ज करेंगे और कई दिन लगेंगे। लेकिन यहां एक मैकेनिक ने कम से कम चार्ज में तुरंत ही उस काम को पूरा कर दिया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @venom1s नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 18 हजार लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article