एजुकेशन

SSC JE, SI Revised Exam Date 2026: एसएससी जेई, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई परीक्षा का रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल, यहां देखें

SSC JE, CPO Revised Exam Date, Schedule 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जेई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ एसआई परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

SSC JE, CPO Revised Exam Date 2026: एसएससी जेई, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल

SSC JE, CPO Revised Exam Date, Schedule 2026: एसएससी जेई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC JE Revised Exam Date) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 और दिल्ली पुलिस तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 की तारीखों में बदलाव किया है। आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SSC JE, CPO Revised Exam Date: कब होगी परीक्षा

बता दें संशोधित शेड्यूल के मुताबिक एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2 नवंबर से 6 नवंबर, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 का आयोजन 23 नवंबर से 28 नवंबर के बीच किया जाएगा।

SSC JE, CAPF SI Revised Exam Schedule 2026

SSC JE, CAPF SI Revised Exam Schedule 2026

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई एग्जाम डेट

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा यानी एसएससी सीपीओ परीक्षा के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव किया गया है। परीक्षाएं 23 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच निर्धारित होगी। रूप में जाना जाता है, के शेड्यूल में बदलाव किया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां एसएससी जूनियर इंजीनियर और दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ में एआई का रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

SSC JE, CPO SI Revised Exam Schedule: ऐसे देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Important Notice - Revised dates for Junior Engineer Examination, 2026 and Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

एसएससी जेई, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल चेक करने के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article