वायरल न्यूज़

Viral Video:बनारस की बिजी सड़क पर उतरा मिनी रेसर! छोटी बाइक से मचाया ऐसा तूफान, देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: वाराणसी की सड़कों पर मिनी बाइक चलाते एक छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। रात के समय रिकॉर्ड किए गए वीडियो में बच्चा छोटी बाइक पर सड़क से गुजरता दिखाई देता है, जबकि पीछे चल रहे लोग उसका वीडियो बनाते नजर आते हैं।

Image

बच्चे का तूफानी अंदाज (तस्वीर साभार- @banarasi.thag)

Viral Video: बनारस की गलियों और सड़कों का अपना अलग अंदाज है। यहां के रहन-सहन, बोलचाल और लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाओं से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कम उम्र का एक बच्चा छोटी-सी मिनी बाइक चलाता नजर आ रहा है। बाइक का आकार और बच्चे का आत्मविश्वास देखकर लोग हैरान हैं। हालांकि, इस वीडियो में मनोरंजन के साथ-साथ सड़क सुरक्षा से जुड़ा एक जरूरी संदेश भी छिपा है।

    सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में रात के समय शहर की सड़क पर वाहनों की आवाजाही दिखाई देती है। इसी दौरान एक बच्चा अपनी छोटी बाइक पर आगे बढ़ता नजर आता है। उसके आसपास दूसरे वाहन भी चल रहे हैं। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे लोग भी उसके पीछे चलते हुए इस नजारे को कैमरे में कैद करते दिखाई देते हैं। बाइक का आकार सामान्य मोटरसाइकिल से काफी छोटा नजर आता है। यही वजह है कि सड़क पर चलते इस नन्हे राइडर का दृश्य लोगों को अलग लग रहा है। वीडियो में बच्चा लगातार आगे बढ़ता रहता है और कैमरा उसकी गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। वीडियो का दिलचस्प पहलू यह है कि जहां आमतौर पर लोग बच्चों को छोटी साइकिल या खिलौना गाड़ी चलाते देखते हैं, वहीं यहां बच्चा मिनी बाइक पर सार्वजनिक सड़क से गुजरता नजर आ रहा है। इस अप्रत्याशित दृश्य ने वीडियो को चर्चा में ला दिया है। देखें वीडियो...

    बच्चे का स्वैग

    अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर इस पर मजे भी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को banarasi.thag नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चा तो भौकाली निकला। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि छोटा पैकेट बड़ा धमाका। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article