वायरल न्यूज़

नई कार के बोनट पर छपवाए बीवी के पैर, वीडियो वायरल होते ही छिड़ गई बहस, जानें पूरा मामला

Viral Video: शोरूम में नई कार खरीदते ही पति ने अपनी पत्नी को गोद में उठाया और कार के बोनट पर लाल रंग से सने पैरों की छाप दिलवाई। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और जमकर मजे लिए।

Image

कार के बोनट पर छपवाए बीवी के पैर (तस्वीर साभार- @SamSiff)

Viral Video: जब घर में नई गाड़ी आती है, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। कोई नारियल फोड़ता है, कोई स्वास्तिक बनाता है, तो कोई पूरे परिवार के साथ मिठाइयां बांटता है। लेकिन, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया, जिसने कार पूजा की पुरानी परंपरा को एक बिल्कुल नया और अनूठा मोड़ दे दिया। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार शोरूम के अंदर अपनी पत्नी के साथ खड़ा है। सफेद रंग की चकाचक नई कार के ठीक सामने थाली में लाल रंग रखा हुआ है। पति बड़ी ही मोहब्बत से अपनी पत्नी को अपनी गोद में उठाता है और उसके लाल रंग से सने पैरों की छाप सीधे नई नवेली कार के बोनट पर लगवाता है। भारतीय संस्कृति में शादी के बाद 'गृह प्रवेश' के समय बहू के लाल पैरों की छाप घर में सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है। पति ने इसी भावना के साथ अपनी कार पर पत्नी के कदमों की छाप दिलाई। लेकिन, सोशल मीडिया की दुनिया जितनी खूबसूरत है, उतनी ही बेरहम भी और इस प्यारे से पल पर भी ट्रोल्स की नजर लग गई। वीडियो देखें...

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन किसी युद्ध के मैदान में बदल गया। जहां एक तबका पति के इस जेस्चर और प्यार की तारीफ करते नहीं थक रहा था, वहीं ट्रोल्स और आलोचकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने सीधे पूछ लिया कि क्या यह महिला इस गाड़ी की डाउनपेमेंट या महीने की EMI भरती है? उनका तर्क था कि जब तक गाड़ी की किश्तें महिला न चुकाए, तब तक ऐसा 'ड्रामा' करने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ ऑटो प्रेमियों को गाड़ी के बोनट पर पैर रखना नागवार गुजरा। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इंजन बोनट पर पैर रखना बिल्कुल गलत है, कोई सच्चा कार लवर ऐसा नहीं करेगा। अपनी पत्नी को इम्प्रेस करने के लिए गाड़ी के बोनट का अनादर किया गया है। हालांकि, ट्रोलर्स के इस रवैये पर समझदार नेटिजन्स ने भी करारा जवाब दिया है। कई लोगों ने लिखा कि हर रिश्ते और हर खुशी को पैसों व किश्तों से तोलना विकृत मानसिकता का प्रतीक है। एक्स पर इस वीडियो को SamSiff नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक देखा है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article