सैफ अली खान घूमने पहुंचे फ्रांस, बेटों और बेगम करीना के साथ कर रहे इस शहर की सैर - जानें नाम और यहां क्या है खास

सैफ अली खान ने करीना कपूर, तैमूर और जेह के साथ फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। देखें परिवार की छुट्टियों की खूबसूरत तस्वीरें। साथ ही जानें कि पटौदी परिवार का ये हिस्सा कहां घूमने पहुंचा हुआ है।

Authored by: Medha ChawlaUpdated Oct 27 2026, 13:29 IST
पटौदी परिवार का वेकेशन Image Credit : Instagram01 / 07

पटौदी परिवार का वेकेशन

सैफ-करीना फ्रांस में वेकेशन मना रहे हैं। सैफ ने अपने अकाउंट पर तैमूर-जेह के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

फ्रांस के इस खूबसूरत शहर में हैं सैफ-करीनाImage Credit : Instagram02 / 07

फ्रांस के इस खूबसूरत शहर में हैं सैफ-करीना

बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रहे हैं। परिवार फ्रांस के बरगंडी क्षेत्र के खूबसूरत शहर नुई-सैं-जॉर्ज (Nuits-Saint-Georges) में समय बिता रहा है। यहां की शांत गलियां और खूबसूरत नजारे उनकी ट्रिप को खास बना रहे हैं।

पिंक शॉर्ट्स में दिखा सैफ का कूल अंदाजImage Credit : Instagram03 / 07

पिंक शॉर्ट्स में दिखा सैफ का कूल अंदाज

वेकेशन के लिए सैफ अली खान ने बेहद आरामदायक लुक चुना। सफेद लिनेन शर्ट, पिंक शॉर्ट्स, सनग्लासेस और बेज लोफर्स में अभिनेता का अंदाज काफी स्टाइलिश नजर आया। उनकी तस्वीरों में फ्रांस की सड़कों पर घूमने और सुकून के पल बिताने की झलक मिलती है।

करीना का सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुकImage Credit : Instagram04 / 07

करीना का सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक

करीना कपूर खान ने इस ट्रिप के लिए कम्फर्ट को चुना। ग्रे स्लीवलेस टॉप, मिंट ग्रीन पैंट्स और स्नीकर्स में उनका लुक कैजुअल होने के साथ स्टाइलिश भी है। सनग्लासेस और स्लिंग बैग ने उनके वेकेशन लुक को पूरा किया।

तैमूर-जेह ने भी बिताया क्वालिटी टाइमImage Credit : Instagram05 / 07

तैमूर-जेह ने भी बिताया क्वालिटी टाइम

सैफ और करीना की छुट्टियों में उनके दोनों बेटे भी खूब एंजॉय करते दिखे। तस्वीरों में तैमूर और जेह की किताबों के बीच समय बिताने की झलक भी नजर आई।

वाइनयार्ड और खूबसूरत फ्रेंच गलियांImage Credit : Instagram06 / 07

वाइनयार्ड और खूबसूरत फ्रेंच गलियां

फ्रांस के बरगंडी क्षेत्र की पहचान यहां के अंगूर के बागों, ऐतिहासिक इमारतों और पुराने यूरोपीय आकर्षण से है। सैफ की तस्वीरों में भी इस इलाके की खूबसूरती देखने को मिलती है। शहर की गलियों में घूमना और स्थानीय माहौल को करीब से देखना इस ट्रिप का खास हिस्सा है।

सैफ ने कैप्शन में भी किया मजाकImage Credit : Instagram07 / 07

सैफ ने कैप्शन में भी किया मजाक

सैफ ने अपनी तस्वीरों के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने रास्तों के संकेतों और गलत दिशा चुनने को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में बात की। उनकी पोस्ट में परिवार के साथ बिताए पलों के अलावा उनका ह्यूमर भी देखने को मिला।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!