वायरल न्यूज़

इन पाकिस्तानियों का मालिक अब खुदा ही है! पानी में धंसे बिजली के खंभे पर दिखा मीटर और तारों का जंजाल

सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां एक तरफ मीम्स देख लोग पेट पकड़कर हंसते हैं, तो वही दूसरी तरफ ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं कि हंसी अचानक हमारे गले में ही अटक जाती है। हाल में इन दिनों पाकिस्तान से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको भी पाकिस्तानियों के लिए फिक्र होने लगेगी।

Image

पाकिस्तान में लगे एक बिजली के खंभे का नजारा (Instagram/@popartbutt143)

पाकिस्तान से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में जो वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, उसे देखने क बाद आप भी इस बात पर मुहर लगा देंगे कि अब तो इन पाकिस्तानियों का मालिक इनका खुदा ही है। वीडियो को देखने के बाद हो सकता है कि आपको हंसी भी आए लेकिन बाद में यह आपको सोच में भी डाल देगा कि भाई, ये तो सच में ही खतरा है। क्या सच में यह मुल्क खुदा के ही भरोसे चल रहा है।

मीटर और तारों का ऐसा जाल देखते स्पाइडरमौन भी जोड़ लेगा हाथ

वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क किनारे एक बिजली का खंभा खड़ा दिख रहा है। जो कि आधा पानी में धंसा नजर आ रहा है। इस बिजली के खंभे को देख ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने पूरे मोहल्ले के बिजली मीटर को इकट्ठा करके उस पर लटका दिया हो। मीटर तो मीटर, ऊपर से तारों का ऐसा जंजाल दिख रहा है कि अगर इसे स्पाइडरमैन देख ले तो वह भी कहेगा कि अरे भाई ये तो मेरी जाल से भी ज्यादा उलझा हुआ है।

पूरे मोहल्ले का लोड लिए पानी में टिका बिजली का खंभा

जमीन पर नीचे बारिश का पानी लबालब भरा हुआ है और पूरा सिस्टम उसी पानी के बीच में टिका हुआ है। अगर एक चिंगारी भी निकली तो पूरा का पूरा सिस्टम एक ही बार में boom! और पूरा इलाका खतरनाक नजारे में बदल सकता है। इस वीडियो को अपने कैमरे में कैद करने वाले शख्स को पाकिस्तान पर तंज कसते हुए सुना जा सकता है। वह वीडियो में कहता है कि, "अगर अंग्रेज इस खंभे को देख लें, तो वे भी खुदा पर यकीन कर लेंगे... और मान जाएंगे कि ये मुल्क खुदा भरोसे चल रहा है!"

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @popartbutt143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए है। जो पाकिस्तान के मजे लेने से जरा भी नहीं चूक रहे हैं। जहां वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये खंभा नहीं, जुगाड़ का विश्व रिकॉर्ड है।" दूसरे ने लिखा, "इलेक्ट्रिशियन इसे देखते ही सरेंडर कर देगा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article