वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (26-JAN-2026): 90 मिनट में फतह की 101 मंजिला इमारत, बिना किसी सुरक्षा के बिल्डिंग के ऊपर चढ़ गया शख्स

आज का वायरल वीडियो (26-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के शख्स ने 101 मंजिला इमारत पर चढ़ाई कर दी।

Image

101 मंजीला इमारत पर चढ़ाई करता युवक (X/@OttoHuang120)

आज का वायरल वीडियो (26-JAN-2026): क्या कोई 101 मंजिला इमारत पर बिना किसी मदद और सुरक्षा के चढ़ सकता है। करना तो दूर ये सोचना भी भयानक लगता है। लेकिन एक शख्स ने सच में ऐसा अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। जी हां! अमेरिका के मशहूर पर्वतारोही एलेक्स होनोल्ड ने यह कारनामा कर दिखाया है। जिसे देख अब पूरी दुनिया हैरान है।

बिना किसी सुरक्षा के चढ़ गया 508 मीटर ऊंची इमारत

होनोल्ड ने ताइवान की प्रसिद्ध 101 मंजिला गगनचुंबी इमारत ताइपे 101 पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़ाई की। न रस्सी, न हार्नेस और न ही सेफ्टी बेल्ट, उन्होंने पूरी चढ़ाई सिर्फ अपने हाथों और पैरों के सहारे कर डाली। बता दें कि ताइपे 101 करीब 508 मीटर ऊंची इमारत है और यह दुनिया की सबसे चर्चित इमारतों में से एक है।

90 मिनट में पहंचा सबसे ऊपर

एलेक्स होनोल्ड ने इमारत के नीचे से चढ़ाई शुरू की और इमारत पर बने छोटे-छोटे सजावटी किनारों और एल-आकार की संरचनाओं का सहारा लिया। आमतौर पर पहाड़ों और चट्टानों पर चढ़ने वाले होनोल्ड के लिए यह अनुभव बिल्कुल अलग था, क्योंकि यह चढ़ाई एक व्यस्त शहर के बीच हो रही थी। नीचे सड़क पर खड़े लोग उन्हें देखकर तालियां बजा रहे थे। करीब 90 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद जब होनोल्ड इमारत की चोटी पर पहुंचे, तो नीचे मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी। लाल रंग की टी-शर्ट पहने होनोल्ड ने ऊपर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। ऊपर से ताइपे शहर का नजारा बेहद ही शानदार दिखाई दे रहा था।

पूरी दुनिया बांध रही तारीफों के पुल

होनोल्ड ने बताया कि ऊपर बहुत तेज हवा चल रही थी, जिससे संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि यह ताइपे को देखने का सबसे खूबसूरत तरीका था। ताइपे 101 का डिजाइन अपने आप में बहुत चुनौतीपूर्ण है। इमारत के बीच-बीच में बने बांस के डिब्बों जैसी संरचनाएं, खड़ी और फिसलन भरी सतहें चढ़ाई को और कठिन बना देती हैं। कुछ जगहों पर बालकनियों में रुककर होनोल्ड ने थोड़ी देर आराम भी किया। बारिश के कारण इस चढ़ाई को एक दिन के लिए टाल दिया गया था। बाद में इसे नेटफ्लिक्स पर लाइव दिखाया गया। इस ऐतिहासिक चढ़ाई की ताइवान के राष्ट्रपति से लेकर बेयर ग्रिल्स और पियर्स मॉर्गन जैसे मशहूर लोगों ने भी जमकर तारीफ की।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article