टीवी मसाला

CID प्रोड्यूसर B.P. Singh का हुआ निधन, 77 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

CID Producer B.P. Singh Dies: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सीआईडी' के प्रोड्यूसर बीपी सिंह का निधन हो गया है। 77 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Image

CID प्रोड्यूसर BP Singh का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

CID Producer BP Singh Dies: टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल 'सीआईडी' और हॉरर शो 'आहट' के प्रोड्यूसर बीपी सिंह का निधन हो गया है। बीपी सिंह ने 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मशहूर फिल्म निर्माता अशोक पंडित के ट्वीट के मुताबिक, बीपी सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। 27 अक्टूबर की सुबह बीपी सिंह ने आखिरी सांसें लीं, वहीं 28 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार होने की खबर सामने आई है। बीपी सिंह ने टीवी पर न केवल बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बल्कि एक्टर के रूप में भी काम किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Love Gill ने गुरप्रीत घुग्गी संग विवाद पर दिया हिंट! बोलीं- मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं...

बीपी सिंह के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर लिखा, "प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बीपी सिंह के हार्ट अटैक के कारण आज सुबह निधन हो गया, जिसके बारे में जानकर काफी दुख हुआ। एक शानदार फिल्मनिर्माता, जिन्होंने अपने क्राइम शो सीआईडी और आहट से राष्ट्र का दिल जीता। एक महान इंसान और बहुत अच्छे दोस्त। वो मनोरंजन की दुनिया में अपने योगदान के लिए जाने जाएंगे। उनके परिवार और प्रियजनों के लिए दिल से संवेदनाएं। बीपी सिंह का अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को होगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim ने दीपिका कक्कड़ संग सफल शादी का बताया मंत्र, बोले- 'जिंदगी टेस्ट...'

बता दें कि बीपी सिंह ने सीआईडी को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ इसमें अहम किरदार भी निभाया था। वह शो में बतौर डीसीपी शमशेर के रूप में नजर आए थे। बीपी सिंह के निधन से फैंस को भी झटका लगा है। लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जिस इंसान ने सीआईडी और शपथ जैसे शोज से हमारा बचपन खूबसूरत बना दिया। उस इंसान को कभी नहीं भूलेंगे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान इनकी आत्मा को शांति दें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article