वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (24-NOV-2025): कैब में बैठी लड़की को जब लगी भूख, बेंगलुरु के ड्राइवर ने दिखाया स्वैग, यूजर्स हार बैठे अपना दिल

आज का वायरल वीडियो (24-NOV-2025): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय बेंगलुरु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कैब ड्राइवर की दयालुता की कहानी शेयर करती दिखाई देती है। इस वीडियो को देखने के बाद बाकी यूजर्स की तरह ही आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

Image

कैब में बैठी लड़की को जब लगी भूख, कैब ड्राइवर ले आया सैंडविच (फोटो: X/@nehraji77)

सोशल मीडिया पर इस समय एक बेंगलुरु का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की उस कैब ड्राइवर की खूब तारीफ करती हुई नजर आती है, जिसमें वह कुछ टाइम पहले बैठी हुई होती है। वीडियो में लड़की कहती है कि "आज मेरे साथ बेंगलुरु में एक बहुत ही प्यारी चीज हुई। मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। शूटिंग के बाद मैं टूट गई थी और रो रही थी। जैसे ही मेरा पैकअप हुआ, उसके बाद मैंने अपने दोस्त को कॉल किया और उसे मैं बताने लगी कि आज का दिन कैसा रहा। मैं बहुत भूखी हूं। मेरी फ्लाइट 2 बजे की है। मैं कब खाना खाऊंगी।" जिसके बाद लड़की कहती है कि कैब वाले भईया कहते हैं कि मैम आप दो मिनट रुकिए मैं आता हूं।

इसके लड़की वीडियो में बताती है कि मुझे लगा कुछ काम होगा या फिर वॉशरूम जाना होगा। जिसके बाद लड़की दिल को छू लेने वाली बात बताती है। वह कहती है कि भईया बाहर मेरे लिए सेंडविच लेने गए थे, क्योंकि मैंने अपनी दोस्त को बताया था कि मुझे भूख लगी है। इसके बाद लड़की कैब वाले को थैंक्यू बोलती है। जिस पर कैब वाला जवाब देते हुए कहता है कि हां ठीक है। आपने कितनी बार बोला, फोन पर। मैंने सुना मुझे अच्छा नहीं लगा। इसके आगे कैब वाला कहता है कि यहां पर अगर मेरी बहन भी होती तो मुझे अच्छा नहीं लगता ना। जिस पर लड़की कहती है कि मुझे हमेशा याद रहोगे आप।

साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक देखी वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @nehraji77 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'बेंगलुरु में लड़की ने टैक्सी में फोन पर दोस्त से कहा-“मैं बहुत भूखी हूं और मेरी फ्लाइट रात 2 बजे है। अब मैं क्या खाऊंगी? कन्नड़-भाषी कैब ड्राइवर गाड़ी से उतरा और सैंडविच लेकर लौट आया। कैब ड्राइवर- “अगर मेरी बहन भूखी होती, तो मुझे भी बुरा लगता”, जिस पर लड़की बोली- “मैं इस दयालुता को कभी नहीं भूलूँगी” दुनिया मे अच्छे लोग अभी भी हैं। इस वीडियो को अभी तक 3 लाख 61 हजार से ज्यादा बार लोगों ने देखा है। वहीं पर कई लोगों ने कमेंट्स बॉक्स में कमेंट भी किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article