वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (23-NOV-2025): पत्नी का iPhone खोया, अगले दिन ऑटोवाले ने सही सलामत लौटाया, ईमानदार ड्राइवर की नेकदिली की खूब हो रही वाहवाही

आज का वायरल वीडियो (23-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: इस दुनिया में आज भी हमारे आसपास बहुत से अच्छे और नेक लोग मौजूद हैं जो बिना स्वार्थ के दूसरों की मदद करते हैं। हाल में एक ऐसे ही शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रही है।

Image

ऑटो ड्राइवर ने लौटाया मोबाइल (X/@SrinivasFitness)

आज का वायरल वीडियो (23-NOV-2025): आजकल मोबाइल फोन खो जाना बहुत आम बात है, लेकिन उसे वापस मिलना और वो भी बिना कुछ लिए, बहुत बड़ी बात है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वाकया हाल ही में हुआ, जब एक शख्स की पत्नी का आईफोन खो गया और अगले दिन एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसे सही सलामत लौटा दिया।

खोया पत्नी का iPhone

श्रीनिवास नाम के एक शख्स ने अपने X हैंडल @SrinivasFitness से एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी पत्नी का आईफोन कहीं गुम हो गया। परेशान होकर उन्होंने फोन पर दस-पंद्रह बार कॉल किया। एक बार किसी ने फोन उठाया और हिंदी में बात की, लेकिन उसके बाद फोन बंद हो गया। पत्नी को अपना iCloud पासवर्ड याद नहीं था, इसलिए Find My iPhone का इस्तेमाल भी नहीं हो सका।

ऑटो वाले ने किया सही सलामत लौटाया iPhone

श्रीनिवास बहुत चिंता में थे और सोच रहे थे कि अब फोन कैसे मिलेगा। अगली सुबह अचानक खुशखबरी आई। एक ऑटो ड्राइवर स्वामी जी उनके घर आए और फोन लौटाने लगे। उन्होंने बताया कि रात में फोन उनकी ऑटो की सीट पर बंद पड़ा था। सुबह सफाई करते समय फोन मिला। उन्होंने इसे चार्ज किया, स्क्रीन पर श्रीनिवास की पत्नी की फोटो देखी और पहचान लिया। फिर बिना देर किए खुद घर तक फोन पहुंचा दिया। श्रीनिवास ने लिखा कि वे स्वामी जी की ईमानदारी और मेहनत से बहुत प्रभावित हुए और उनका दिल से शुक्रिया अदा किया।

चारों तरफ हो रही ऑटो ड्राइवर की वाहवाही

इस पोस्ट को X पर दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हर तरफ स्वामी जी की तारीफ हो रही है। लोग लिख रहे हैं कि आज के समय में इतनी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। एक यूजर ने अपनी कहानी शेयर की कि हैदराबाद में एक शादी में उनकी रिश्तेदार का हार गुम हो गया था। काफी खोजने पर भी नहीं मिला। फिर सीसीटीवी देखने गए तो वहां की सफाई कर्मचारी महिला ने हार लौटा दिया। जब पैसे देने की कोशिश की तो उसने मना कर दिया। कई लोगों ने लिखा – “स्वामी जी को सलाम”, “ऐसे लोग ही समाज का असली हीरा हैं”, “ईमानदारी अभी जिंदा है”।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article