वायरल न्यूज़

Viral Video: बादलों को चीरते चिनाब ब्रिज से गुजरी वंदे भारत, नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए लोग, पीएम मोदी बोले- 'शानदार और महत्वाकांक्षी'

Viral Video: भारतीय रेलवे ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज यानी 'चिनाब ब्रिज' पर वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल और शानदार नजारे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस इंजीनियरिंग के इस नायाब नमूने को 'अद्भुत और महत्वाकांक्षी' बताया है।

Image

अद्भुत नजारे ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @narendramodi)

Viral Video: भारतीय रेलवे लगातार ऐसी छलांगें लगा रहा है, जिन्हें देखकर पूरी दुनिया दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाती है। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नया मील का पत्थर साबित हो रहा 'चिनाब ब्रिज' (Chenab Bridge) इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी फैलाए हुए है। इस पुल से जब देश की शान 'वंदे भारत एक्सप्रेस' (Vande Bharat Express) गुजरी, तो उसका नजारा सांसें थाम लेने वाला था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए इसे 'अद्भुत' और 'महत्वाकांक्षी' करार दिया है। पीएम मोदी के इस रिएक्शन के बाद से इस ब्रिज और वंदे भारत की यह तस्वीर सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छा गई है।

    जम्मू-कश्मीर की वादियों में, गहरी नदियों और बादलों के बीच बना चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। नदी तल से इसकी ऊंचाई पेरिस के मशहूर एफिल टावर से भी ज्यादा है। ऐसे में जब इस पर आधुनिक तकनीक से लैस वंदे भारत ट्रेन दौड़ती है, तो यह दृश्य किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा प्रतीत होता है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ियों के बीच से गुजरती हुई वंदे भारत ट्रेन इस विशालकाय और मजबूत पुल को चीरते हुए आगे बढ़ रही है। ट्रेन की रफ्तार और नीचे की गहरी खाई का यह कॉम्बिनेशन देखने वालों के रोंगटे खड़े कर रहा है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान भी है और गौरवान्वित भी है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    चिनाब ब्रिज पर वंदे भारत का दौड़ना सिर्फ एक परिवहन की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह 'नए भारत' की उस ताकत का प्रतीक है जो असंभव को संभव बना रहा है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख भी रहे हैं और धड़ल्ले से शेयर भी कर रहे हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो छाया हुआ है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस नजारे पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article