शहर

'नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने नौ मर्डर करवाए', अनंत सिंह के कबूलनामे से बिहार की सियासत में भूचाल

अनंत सिंह ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए नौ मर्डर करवाए हैं। उनके इस दावे के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। आरजेडी सीधे तौर पर नीतीश कुमार, अनंत सिंह और एनडीए सरकार के विरोध में उतर आई है।

Image

अनंत सिंह के कबूलनामे से बिहार की सियासत में भूचाल

बिहार की राजनीति में छोटे सरकार के नाम से जाने जाने वाले अनंत सिंह ने कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिनसे बिहार ही नहीं पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। अनंत सिंह ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए नौ मर्डर करवाए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, तब मैं साथ था। वहीं उनके इस दावे के बाद बिहार में बयानबाजी का नया दौर शुरू हो गया है। जहां आरजेडी अनंत सिंह, जदयू और नीतीश कुमार के विरोध में उतर आई है, वहीं भाजपा ने नीतीश कुमार का बचाव किया है।

क्या बोले अनंत सिंह?

अनंत सिंह ने बिहार में भूचाल ला दिया है। दरअसल, एमएलसी चुनाव को लेकर बिहार में इस समय सियासत तेज है। इसी क्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अभी भी अपनी पार्टी का समर्थन करते हैं, तो जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा, "हम आज भी पार्टी को अपना मानते हैं, पार्टी हमे कुछ माने या न माने...मेरे जितने बलिदान किसने दिए हैं? उस समय नीतीश कुमार कुछ भी नहीं थे; वे यहां-वहां घूमा करते थे। उस दौर में, नीतीश कुमार के साथ रहते हुए, मैंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी।

आरजेडी ने खोल दिया मोर्चा

अनंत सिंह के इस दावे के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। आरजेडी सीधे तौर पर नीतीश कुमार, अनंत सिंह और एनडीए सरकार के विरोध में उतर आई है। आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने हमला बोलते हुए कहा, 'नौ हत्या अनंत सिंह जी ने नीतीश कुमार जी के कहने पर, सरकार के कहने पर की। उन्होंने कहा कि ये बात अब तो खुल गई है कि 20 वर्षों में लोग क्या क्या करवाते थे।अनंत सिंह ने यहां तक कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) की सरकार होने के बावजूद उन्हें 11 वर्षों तक जेल में रखा गया और उनसे गलत काम करवाए गए। शक्ति यादव ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सत्ता में बने रहने के लिए कई निर्दोष लोगों की बलि चढ़ाई गई है और अब ये सारे मामले खुलकर सामने आ रहे हैं।

उन्होंने अनंत सिंह को सैल्यूट करते हुए कहा कि डंके की चोट पर उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकारा है, लेकिन जिम्मेदारी अगर किसी पे जाती है तो वो नीतीश कुमार जी के शासन काल पर जाती है। उनके इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों पर जाती है। उन्हें इस पाप से छुटकारा नहीं मिलेगा। मैंने पहले भी कहा कि जब आदमी पटाक्षेप होता है तो उनके पापों का सब मामला खुल के सामने आता है।

नीतीश कुमार से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगते हुए शक्ति यादव ने कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर आरोप है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पर तथ्यात्मक तरीके से स्पष्टीकरण और जवाब देना चाहिए।

बचाव में उतरी भाजपा

अनंत सिंह के बयान को लेकर आरजेडी के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है, बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा है की जिन लोगों की सरकार में अपराध उद्योग बन चुका था, मुख्यमंत्री आवास का दरवाजा अपराधियों के लिए खुला रहता था वो अपराध पर क्या बोलेंगे, अगर किसी के पास कोई साक्ष्य है तो सामने आए बिहार में NDA की सरकार है हम ना किसी को फंसाते हैं ना किसी को बचाते हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article