JKSSB Junior Assistant Marks 2026: जम्मू-कश्मीर में जूनियर असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के डिटेल मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और टाइपिंग स्किल टेस्ट में हिस्सा लिया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने स्कोरकार्ड PDF उपलब्ध कराई है। यह अपडेट टाइप टेस्ट का परिणाम जारी होने के बाद आया है।
जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) द्वारा जूनियर असिस्टेंट पद के लिए जारी किए गए डिटेल मार्क्स कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने मार्क्स देख सकते हैं।
1. सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए What's New सेक्शन को खोलें।
3. Junior Assistant भर्ती के संयुक्त परिणाम और टाइप टेस्ट स्कोर से जुड़ा नोटिफिकेशन खोजें।
4. संबंधित नोटिस के लिंक पर क्लिक करें।
5. खुलने वाली PDF में अपने अंक और अन्य जानकारी चेक करें।
6. PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड में किन बातों का रखें ध्यान?
मार्क्स की PDF देखने के बाद उम्मीदवारों को अपने विवरण और अंकों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आने पर बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में दिए गए निर्देशों को पढ़ें और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
मार्क्स जारी होने का मतलब सेलेक्शन पक्का नहीं समझें
डिटेल मार्क्स जारी होने का मतलब अंतिम चयन की पुष्टि होना नहीं है। उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरणों, पात्रता और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के लिए JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन देखते रहना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए मौका, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
