आज का वायरल वीडियो (20-NOV-2025): सोचिए आप घूमने के लिए किसी अन्य देश में गए हैं और आप अपने देश की पारंपरिक पोशाक पहन वहां घूम रहे हैं। तभी अचानक लोग आपको घेरकर सेल्फी मांगने लगें, तारीफें करने लगें। यह सुनने में ही किसी फिल्मी सीन की तरह लगता है लेकिन ऐसा एक भारतीय महिला के साथ सच में हुआ। जब वह अपने परिवार के साथ घूमने के लिए रूस गई थी।
बेटे ने शेयर किया यह वीडियो
महिला के इस वीडियो को उसके बेटे शुभम गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा वह सिर्फ मेरी मां ही नहीं बल्कि रूस की सेलिब्रिटी भी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभम की मां खूबसूरत राजस्थानी पहनावे में सजी-धजी नजर आ रही हैं। वे अपने पति के साथ रूस की सड़कों पर टहल ही रही थीं कि अचानक वहां के लोग रुक-रुक कर उनसे फोटो खिंचवाने लगे। कोई मुस्कुराता, कोई तारीफ करता, तो कोई हाथ हिलाकर उनका वेलकम करता। शुभम की मां भी शर्माते हुए मुस्कुरातीं और सबके साथ फोटो क्लिक करवातीं।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट्स की तो पूछे ही मत। कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन की तो बाढ़ सी आ गई है। कोई उन्हें “royal” बता रहा है, कोई उन्हें “इंडियन एंबेस्डर” बनाने की मांग कर रहा है। वहीं, किसी ने लिखा, “माँएं दुनिया में हर जगह सेलिब्रिटी होती हैं।” एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए शुभम की मां की तारीफ की और लिखा, “बहुत प्यारी लग रही हैं, बिल्कुल रानी किसी की तरह!” दूसरे ने लिखा, “साड़ी का रंग कमाल का है, शानदार चॉइस!” तीसरे ने लिखा, “राजस्थानी होने पर गर्व हो रहा है।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
