वायरल न्यूज़

टोल प्लाजा पर बैरियर के नीचे से निकल गई सुपरकार, देखेत रहे कर्मचारी, Video वायरल

टोल प्लाजा पर एक सुपरकार ड्राइवर ट्रैफिक नियम तोड़ भागते हुए नजर आया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

टोल गेट के नीचे से निकली कार (X/@motordave2)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक काले रंग की सुपरकार टोल प्लाजा के बंद बैरियर के नीचे से निकल जाती है। इतना ही नहीं, बैरियर के नीचे से निकली कार पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। इस घटना के बाद टोल कर्मचारी बस तमाशबीन बने देखते रहे।

बिना टोल चुकाए भाग गया ड्राइवर

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक सफेद रंग की टैक्सी टोल देकर आगे निकलती है। जैसे ही उसकी कार गुजरती है, बैरियर नीचे आ जाता है। लेकिन उसके ठीक पीछे खड़ी यह सुपरकार बिना रुके, बिना टोल चुकाए और बंद बैरियर के नीचे से तेज रफ्तार में निकल जाती है। टोल बूथ पर खड़ी महिला कर्मचारी उसे जाते हुए देखती रह जाती है। ड्राइवर बेखौफ होकर वहां से भाग जाता है।

ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन

बात सिर्फ इतनी ही नहीं थी कि वीडियो में साफतौर पर आप देख सकते हैं कि कार ड्राइवर बेखौफ होकर वहां से भागता है। साथ ही वह कई गंभीर ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन भी करता है। जैसे बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाना और बंद बैरियर को नीचे से बिना टोल चुकाए फरार हो जाना।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @motordave2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कार ड्राइवर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ यूजर्स ने लिखा कि “अगर बैरियर थोड़ा और नीचे होता या टाइमिंग में जरा सी चूक होती तो करोड़ों की गाड़ी समेत ड्राइवर का भी खेल खत्म हो जाता।” कई लोगों ने बिना नंबर प्लेट की कार को लेकर सवाल उठाए और इसे “अमीरों की गुंडागर्दी” करार दिया। जबकि कुछ लोगों ने टोल कर्मचारियों पर तंज कसते हुए कहा, "पैसे वाले आते हैं तो आवाज तक नहीं निकलती, नहीं तो ऐसे आम पब्लिक के साथ बिन लाठी-डंडे के बात तक नहीं करते।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article