वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (08-FEB-2026): हिमालय की बर्फ में एक साथ चलते दिखे पहाड़ों के भूत, लद्दाख का यह दुर्लभ नजारा हुआ कैमरे में कैद

आज का वायरल वीडियो (08-FEB-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: प्रकृति के हैरतअंगेज वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल में ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आश्चर्य से लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया।

Image

बर्फ में एक साथ चलते दिखे 3 स्नो लेपर्ड (X/@BROindia)

आज का वायरल वीडियो (08-FEB-2026): प्रकृति हमेशा हमें चौंका देती है। हाल में कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला अद्भुत नजारा लद्दाख की ऊंची और बर्फ से ढकी पहाड़ियों में देखने को मिला। जो बेहद ही खूबसूरत और दुर्लभ था। असल में यहां एक साथ तीन-तीन स्नो लेपर्ड को बर्फ में एक साथ चलते और खेलते हुए देखा गया। जिसे देख किसी का भी मन मंत्रमुग्ध हो जाएगा। इस खास पल का वीडियो बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

एक साथ दिखे 3 स्नो लेपर्ड

बता दें कि स्नो लेपर्ड जल्दी नहीं दिखते। ये बर्फीली पहाड़ियों में छुपकर रहते हैं। उनकी छुपने की खास आदत के कारण ही उन्हें “पहाड़ों का भूत” कहा जाता है। यूं तो कभी-कभार नजर आने वाले ये तीन हिम तेंदुए एक साथ चलते दिखे इसलिए इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा सकता। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों स्नो लेपर्ड बर्फीली ढलान पर धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे हैं। उनका ग्रे और सफेद रंग का घना फर बर्फ के बीच बहुत सुंदर दिखाई दे रहा है। एक लेपर्ड आगे बढ़ता है और बाकी दो उसके पीछे-पीछे चलते दिख रहे हैं। कुछ देर बाद एक लेपर्ड पहाड़ी से नीचे उतरता हुआ भी दिखाई देता है।

इस मनमोहक नजारे पर लोगों ने जमकर बरसाया अपना प्यार

यह पूरा नजारा इतना शांत और मनमोहक है कि देखने वाले इस वीडियो को बार-बार लूप में लगाकर देख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए BRO ने इन स्नो लेपर्ड्स के लिए एक खास संदेश भी लिखा है, जिसमें लिखा गया है कि, "हाई हिमालय में दिखा यह दुर्लभ स्नो लेपर्ड यह साबित करता है कि विकास और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं।" इस वीडियो पर लोगों ने जमकर अपना प्यार बरसाया है। कई यूजर्स ने इसे “शानदार” और “अद्भुत” बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article